VIDEO:जनसंपर्क के दौरान जीतू पटवारी बोले- पार्टी गई तेल लेने.. आप तो मेरा ध्यान रखना

images 74 1

भोपाल। मध्यप्रदेश,छत्तीसगढ़ समेत देश के पांच राज्यों में अगले माह विधानसभा चुनाव होने है, चुनावी माहौल में नेताओं के बीच बयान बाजी और आरोप प्रत्यारोप के दौर तो चलते रहते हैं, लेकिन नेताओं में चुनाव की खुमारी ऐसी है कि वो खुद को पार्टी से बढ़कर साबित करने में लगे हैं।  दरअसल मध्यप्रदेश कांग्रेस नेता जीतू पटवारी का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें जीतू पटवारी खुद को अपनी पार्टी से बढ़कर बता रहे हैं और उन्हें देखकर वोट करने की अपील करते नजर आ रहे हैं।

जनसंपर्क के दौरान जीतू पटवारी एक बुजुर्ग दंपत्ति के पास खुद को जिताने और अपने पक्ष में वोट करने की अपील कर रहे है। साथ यह भी कह रहे हैं कि ‘पार्टी तेल लेने जाए.. आप मेरा ध्यान रखना और मुझे वोट देना’।

आपको बतादें जीतू पटवारी अपने इलाके में लगातार जन संपर्क कर रहे हैं, और लोगों से अपने पक्ष में वोट करने की अपील कर रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद कांग्रेस में खलबली मच गई है। गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में भी अगले माह विधानसभा चुनाव होने है। सियासी पार्टी के दिग्गज लगातार जनसंपर्क कर लोगों को अपने पाले में लाने की जुगत में लगे हुए हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो की यशभारत पुष्टि नहीं करता।