#MP Vidhansabha ElectionsLatestPoliticsमध्यप्रदेशविधानसभा चुनाव 2018

MP Vidhan Sabha Election 2023 पिछले तीन चुनावों का रिकार्ड टूटा, करीब 76.22 प्रतिशत मतदान, महिलाओं में दिखा गजब का उत्साह

MP Vidhan Sabha Election 2023 आकड़ों के मुताबिक मतदाताओं ने करीब 75 प्रतिशत मतदान कर कीर्तिमान बनाया विधानसभा चुनावों यानी वर्ष 2008 में 69.52 प्रतिशत, वर्ष 2013 में 72.69 प्रतिशत और वर्ष 2018 में 75.63 प्रतिशत मतदान हुआ था। बालाघाट जिले के सोनेवानी मतदान केंद्र में सबसे कम 42 मतदाता हैं। यहां 100 प्रतिशत मतदान हुआ।

तीन विधानसभा चुनाव में हुए मतदान का रिकार्ड टूट गया

तीन विधानसभा चुनाव में हुए मतदान का रिकार्ड टूट गया। अब तक जारी आकड़ों के मुताबिक मतदाताओं ने करीब 75 प्रतिशत मतदान कर कीर्तिमान बनाया है। सुबह सात बजे से ही मतदान केंद्रों पर भीड़ लगनी प्रारंभ हो गई थी, जो समय बीतने के साथ बढ़ती गई। मतदान का समय (शाम छह बजे) खत्म होने के बाद भी कई केंद्रों पर लंबी लाइन लगी हुई थी। महिलाओं में सुबह से ही मतदान को लेकर अच्छा उत्साह देखा गया।कुछ विधानसभा क्षेत्रों में मतदान के दौरान भाजपा और कांग्रेस समर्थकों के बीच छिटपुट हिंसक झड़प भी हुई।

यहां सर्वाधिक यहां हुआ मतदान

बालाघाट जिले के बैहर विधानसभा क्षेत्र में 80.38 प्रतिशत मतदान रहा, जो पिछले चुनाव में 80.72 था। इसी तरह लांजी में 75.07 प्रतिशत मतदाताओं वोट डाला जबकि 2018 में यह 81.78 प्रतिशत था। परसवाड़ा में 81.56 प्रतिशत मतदान हुआ। यहा पिछली बार 82.82 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। मंडला जिले के बिछिया में 73.11, मंडला में 71.76 और डिंडौरी जिले में 78.31 प्रतिशत मतदान रहा। यहां वर्ष 2018 में क्रमश: 78.56, 78.90 और 80.17 प्रतिशत मतदान हुआ था।

छतरपुर जिले के राजनगर विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार सुबह ही गाड़ी से कुचलकर कांग्रेस पार्षद सलमान खान की हत्या का मामला सामने आया। कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम सिंह नातीराजा ने भाजपा प्रत्याशी अरविंद पटेरिया को सलमान की मौत का जिम्मेदार बताया। अरविंद पटेरिया सहित 20 लोगों के विरुद्ध हत्या सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

नरेंद्र सिंह तोमर के विधानसभा क्षेत्र दिमनी के मिरघान पोलिंग बूथ पर दो गुटों में विवाद में दो लोग घायल हो गए। ग्रामीणों के अनुसार फायरिंग भी हुई। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने गोली चलने की घटना से इन्कार किया। भिंड के मेहगांव विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी डा. गोविंद सिंह के भांजे राहुल भदौरिया के गांव मानहढ़ में भाजपा प्रत्याशी राकेश शुक्ला को कुछ लोगों ने घेर लिया। पथराव में राकेश शुक्ला को हल्की चोट भी आई। उन्हें सुरक्षित निकालने के लिए उनके गार्ड को गोली भी चलानी पड़ी।

 

इंदौर-4 से भाजपा प्रत्याशी मालिनी गौड़ के बेटे एकलव्य गौड़ ने लाठी से कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पिटाई कर दी। एकलव्य के विरुद्ध भी केस दर्ज किया गया है। नक्सल प्रभावित जिलों में तीन बजे तक हुआ मतदान प्रदेश के नक्सल प्रभावित जिले बालाघाट, मंडला और डिंडौरी के छह विधानसभा क्षेत्रों में सुबह सात से दोपहर तीन बजे तक मतदान कराया गया।

भाजपा के लिए मध्य प्रदेश में अति उत्साह है। प्रचंड बहुमत से मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार बन रही है। मैं पार्टी का कार्यकर्ता हूं। पद के लिए कोई लालसा कभी नहीं की। मुझे जो दायित्व पार्टी देगी उसको पूरा करूंगा।

शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री,

मध्य प्रदेश विधानसभा का चुनाव सत्ता का नहीं सच्चाई का है। अंत में जीत सच्चाई की होगी। मैं शिवराज सिंह चौहान या विष्णु दत्त शर्मा नहीं हूं जो यह बता दूं कि इतनी सीटें आ रही हैं। यह मतदाता तय करेंगे।

कमल नाथ, पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

Back to top button

Togel Online

Rokokbet

For4d

Rokokbet

Rokokbet

Toto Slot

Rokokbet

Nana4d

Nono4d

Shiowla

Rokokbet

Rokokbet