#MP Vidhansabha ElectionsFEATUREDLatestमध्यप्रदेशविधानसभा चुनाव 2018

Election News रिकॉर्ड बना गए बीजेपी-कांग्रेस के ये दिग्गज, कोई 28 तो किसी को मिली 290 से जीत

Election News MP विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ चुके हैं। राज्य में 163 सीटें जीत कर बीजेपी सरकार बना रही है। कांग्रेस के खाते में 66 सीटें गई हैं। एमपी में कुछ प्रत्याशी लाखों वोटों से जीते तो कुछ ऐसे रहे जो चंद वोटों से जीतकर विधानसभा पहुंचे है। आइए आपको बताते हैं मध्य प्रदेश में कम वोटों से जीतकर विधानसभा पहुंचने वाले नवनिर्वाचित विधायकों के बारे में…

कांग्रेस के विवेक विक्की पटेल ने बीजेपी के ​वारासिवनी से प्रत्याशी प्रदीप जायसवाल को 1003 वोट से शिकस्त दी। वारासिवनी में 18 राउंड में वोटों की गिनती के बाद नतीजे जारी किए गए।

विधानसभा चुनाव में राज्य की बैहर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी संजय उइके ने जीत दर्ज की है। संजय उइके ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रत्याशी भगत सिंह नेतम को 551 वोटों से शिकस्त दी।

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित हो गए हैं। राज्य की मांधाता सीट पर बीजेपी के नारायण पटेल की जीत हुई है। नारायण पटेल ने कांग्रेस के उत्तम राजनारायण सिंह पुरनी को 589 वोट से शिकस्त दी।

राज्य की धरमपुरी सीट पर BJP के कालू सिंह ठाकुर ने जीत दर्ज की है। कालू सिंह ठाकुर ने कांग्रेस के प्रत्याशी पांचीलाल मेड़ा को 356 वोटों से शिकस्त दी।

वोटों की गिनती के बाद राज्य की महिदपुर सीट पर कांग्रेस के दिनेश जैन बॉस को जीत मिली है। दिनेश जैन बॉस ने बीजेपी के प्रत्याशी बहादुर सिंह चौहान को 290 वोटों से शिकस्त दी।

सबसे छोटी जीत भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के शाजापुर से प्रत्याशी अरुण भीमावत की रही। अरुण भीमावत ने कांग्रेस के हुकुम सिंह कराड़ा को 28 वोटों से चुनाव में शिकस्त दी।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम