Rail News नागपुर मण्डल में इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग कार्य के चलते रीवा-इतवारी-एक्सप्रेस निरस्त

05 10 2020 rail cattle 2020105 215646

Rail News दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मण्डल के राजनांदगांव-कलमना रेल खण्ड पर तीसरी रेल लाइन के लिए कन्हान जंक्शन स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग कार्य के लिए नॉन इंटरलॉकिंग लिया जा रहा है।

नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के दौरान इस मार्ग से होकर गुजरने वाली कुछ गाड़ियों को निरस्त करने का निर्णय लिया गया है। इस इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग कार्य के दौरान पश्चिम मध्य रेल से प्रारम्भ/टर्मिनेट होने वाली एक जोड़ी रेलगाड़ी निरस्त रहेगी।

निरस्त रेलगाड़ी

गाड़ी संख्या 11754 रीवा से इतवारी एक्सप्रेस अपने प्रारम्भिक स्टेशन रीवा से दिनाँक 06.12.2023, 09.12.2023, 11.12.2023 एवं 13.12.2023 तथा वापसी में गाड़ी संख्या 11753 इतवारी से रीवा एक्सप्रेस अपने प्रारम्भिक स्टेशन इतवारी से दिनाँक 07.12.2023, 10.12.2023, 12.12.2023 एवं 14.12.2023 को निरस्त रहेगी ।

यात्रीगण कृपया असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा एनटीईएस /139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।

इसे भी पढ़ें-  YASHBHARAT.COM कार्यालय में विधि-विधान से हुआ मां लक्ष्मी और भगवान गणेश का पूजन, आकर्षक विद्युत साज सज्जा के बीच दीपों से जगमगाया कार्यालय