YASHBHARAT.COM कार्यालय में विधि-विधान से हुआ मां लक्ष्मी और भगवान गणेश का पूजन, आकर्षक विद्युत साज सज्जा के बीच दीपों से जगमगाया कार्यालय

file 00000000d5a481f4953497da118e7916

कटनी (YASHBHARAT.COM)। दीपावली के पावन पर्व पर शहर के कचहरी चौक स्थित प्रतिष्ठित न्यूज वेबसाइट YASHBHARAT.COM के कार्यालय में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मां लक्ष्मी एवं भगवान गणेश जी का पूजन-अर्चन किया गया। इस अवसर पर कार्यालय को आकर्षक विद्युत साज-सज्जा से सजाया गया, जिससे पूरा परिसर रोशनी से जगमगा उठा।YASHBHARAT.COM के संपादक विवेक शुक्ला, सहायक संपादक राजा दुबे, उप संपादक ऊषा पमनानी एवं सिटी चीफ रोहित सेन की गरिमामयी उपस्थिति में नव नियुक्त टेक्निकल जर्नलिस्ट अनुभव शुक्ला द्वारा पंडित आनंदी लाल कुररिया के सानिध्य में विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां लक्ष्मी और भगवान गणेश महाराज का पूजन संपन्न कराया गया।

पूजन के पश्चात कार्यालय में दीप प्रज्ज्वलित किए गए। दीपों की रोशनी और आकर्षक विद्युत सजावट से पूरा कार्यालय भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया। उपस्थित सभी लोगों ने मां लक्ष्मी एवं गजानन महाराज से प्रार्थना करते हुए YASHBHARAT.COM परिवार सहित समस्त देशवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, धन-धान्य एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। साथ ही सभी के स्वस्थ, निरोगी एवं खुशहाल जीवन की मंगलकामना की गई।

इस अवसर पर अंकुश रजक, तपन निषाद, सूरज साहू एवं अमन सोनखरे सहित अन्य सहयोगियों की भी उपस्थिति रही। सभी ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए पर्व की खुशियां साझा कीं।

दीपावली के इस पावन अवसर पर YASHBHARAT.COM परिवार ने समाज में सुख, शांति, सद्भाव और सकारात्मकता का प्रकाश फैलाने का संकल्प भी व्यक्त किया।