Promorion: IAS अधिकारियों के प्रमोशन की तैयारी शुरू, दिसंबर में DPC बैठक के बाद 1 जनवरी 2027 से मिलेगा पदोन्नति का लाभ
भोपाल: मध्य प्रदेश शासन में वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारियों को पदोन्नति देने की प्रक्रिया तेजी से शुरू हो गई है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा प्रमुख सचिव और सचिव पद पर पदोन्नत किए जाने वाले अधिकारियों का रिकॉर्ड व रिपोर्ट तैयार कराई जा रही है।
नवंबर तक मांगी गई लोकायुक्त और EOW रिपोर्ट: पदोन्नति प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाए रखने के लिए सामान्य प्रशासन विभाग ने लोकायुक्त और आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) से अधिकारियों से संबंधित जांच रिपोर्ट मांगी है। यह रिपोर्ट नवंबर के दूसरे सप्ताह तक सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।
दिसंबर में होगी विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की बैठक: विभागीय अधिकारियों के अनुसार, सभी जांच और विजिलेंस क्लीयरेंस की प्रक्रिया नवंबर तक पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद दिसंबर के पहले या दूसरे सप्ताह में विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की अहम बैठक आयोजित होगी। इस बैठक में अधिकारियों की वरिष्ठता और रिपोर्ट के आधार पर पदोन्नति पर अंतिम मुहर लगेगी।
प्रमोशन का गणित:
3 अधिकारी: प्रमुख सचिव (Principal Secretary) पद पर पदोन्नत होंगे।
16 अधिकारी: सचिव (Secretary) पद पर पदोन्नत किए जाएंगे।
1 जनवरी 2027 से प्रभावी होंगे आदेश: विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की बैठक के बाद दिसंबर के अंतिम सप्ताह में पदोन्नति के आधिकारिक आदेश जारी कर दिए जाएंगे। पदोन्नत होने वाले सभी अधिकारियों को 1 जनवरी 2027 से नए पद का लाभ और जिम्मेदारी मिलेगी।













