Site icon Yashbharat.com

जानकीरमण महाविद्यालय में एड्स दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

जबलपुर। श्रीजानकीरमण महाविद्यालय,जबलपुर एवं राष्ट्रीय सेवा योजना जिला जबलपुर तथा नाट्यलोक संस्था के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तर पर विधिध कार्यक्रम आयोजित किये गये। कार्यक्रम के प्रथम चरण में जिला स्तरीय कार्यशाला ”एड्स की जानकारी एवं समाधान कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में में मुख्य अतिथि के रुप में शरदभाई पालन, अध्यक्ष प्राचार्य डॉ.अभिजात कृष्ण त्रिपाठी तथा विषय विशेषज्ञ एवं मुख्य वक्ता के रुप में नगर के सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ.संजय मिश्रा, रानीदुर्गावती हॉस्पिटल (एल्गिन), विशिष्ट अतिथि के रुप में प्रो एचएस पटैल एवं डॉ.कौशल दुबे, डॉ.अरुणा कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इस मौके पर शहर की नाट्य संस्था नाट्यलोक के कलाकारों ने अपनी उत्कृष्ट कला के माध्यम से एड्स से संबंधित समस्त जानकारी का पृभावी दृश्यांकन लोगों को जागरूक किया। कलाकारों में विनय शर्मा, दविंदर सिंह ग्रोवर, पूजा कनौजिया, शैलेंद्र सिंह राजपूत, देवेंद्र झरिया रहे।

Exit mobile version