मध्यप्रदेश

जब व्हाट्सएप ग्रुप में मतदाता अभियान अधिकारी ने किया ऐसा …गिरफ्तार

खंडवा।छैगांवमाखन ब्लॉक के मतदाता जागरूकता अभियान के नोडल अधिकारी आनंद शुक्ला को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते लोकायुक्त ने रंगेहाथ दबोच लिया। शुक्ला ने व्हॉट्सएप पर राजनीतिक मैसेज करने पर शिक्षक गयाप्रसाद राय से 30 हजार रुपए रिश्वत की मांगी थी। रुपए नहीं देने पर केस दर्ज करवाने की धमकी दी थी। 10 हजार रुपए लेने के बाद भी वह शेष रुपए देने के लिए धमका रहा था। लोकायुक्त डीएसपी एसएस यादव के मुताबिक, 24 मार्च को गयाप्रसाद ने जन शिक्षा केंद्र डुल्हार नाम से बने व्हॉट्सएप ग्रुप में राजनीतिक मैसेज पोस्ट किया था।

हालांकि गयाप्रसाद का कहना है कि मैसेज उनके बेटे ने गलती से पोस्ट किया था। ग्रुप में मैसेज देख शुक्ला ने गयाप्रसाद को फोन कर कहा कि मैसेज कर उसने आचार संहिता का उल्लंघन किया है। उस पर केस दर्ज किया जा सकता है। बचना हो तो खंडवा आकर मिलो। इस पर 25 मार्च को गयाप्रसाद शुक्ला से मिले। शुक्ला ने मामला रफा-दफा करने के लिए 30 हजार रुपए मांगे। गयाप्रसाद ने बाद में रुपए की व्यवस्था करने की बात कही, लेकिन शुक्ला के फोन आते रहे।

परेशान होने पर ली मदद इसी बीच 20 अप्रैल को पंधाना एसडीएम कार्यालय से गयाप्रसाद को नोटिस जारी हो गया। इसमें मैसेज को लेकर स्पष्टीकरण मांगा गया था। नोटिस मिलने पर शुक्ला ने फिर से फोन कर 30 हजार रुपए मांगे और कहा कि अब भी समय है, रुपए दे दो। मामला यहीं निपट जाएगा। परेशान गयाप्रसाद ने लोकायुक्त की मदद ली और शुक्ला को पकड़वा दिया।

Leave a Reply

Back to top button