जबलपुर।वेटरनरी विश्वविद्यालय में खुले आम आचार संहिता का उल्लंघन हो रहा है। इसके विरोध में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के पदाधिकारियों ने कुलपति को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान वेटरनरी कॉलेज के डीन डॉ. आरपीएफ बघेल को प्रदर्शनकारियों ने विरोध स्वरूप भगवा रंग का गमछा पहनाया। एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने बताया कि विवि परिसर को एबीवीपी द्वारा राजनीतिक उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने विवि प्रशासन पर एबीवीपी को संरक्षण देने का आरोप भी लगाया। एनएसयूआई के राहुल बघेल, नीलेश महावर का कहना है कि विवि में सेल्फ डिफेंस के नाम पर कार्यक्रम आयोजित किए गए, जो भी पूर्णतः राजनीतिक कार्यक्रम था
क्या है मामला
विगत दिनों पूर्व एबीपी द्वारा एक प्रेस वार्ता आयोजित करके वेटरनरी विश्वविद्यालय में self-defense नामक कार्यक्रम के आयोजन की जानकारी दी गई थी , क्योंकि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, आर आर एस एस का अनुषंगिक एवं भाजपा की सहयोगी संस्था है, इसलिए यह कार्यक्रम पूर्णत राजनैतिक था और इसके माध्यम से मतदाताओं को प्रभावित करने की पूरी संभावनाएं थी। आचार संहिता लागू होने के कारण किसी भी सांस की मांग तथा मैदान का उपयोग किया जाना जरूरी है, बावजूद इसके वेटरनरी विश्वविद्यालय के दिन तथा ने अधिकारी यों ने आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए वेटनरी ग्राउंड में कार्यक्रम की अनुमति दी जो उनका भाजपा के प्रति झुकाव को दर्शाता है
सभी को किया भगवा गमछा भेंट
संगठन द्वारा कुलपति एवं अधिष्ठाता संकाय को भाजपा का गमछा भेंट किया, ताकि वह पर्दे के पीछे का अप्रत्यक्ष रूप से नहीं बल्कि प्रत्यक्ष रुप से भाजपा के पक्ष में कार्य करें
