jabalpur

वेटरनरी विश्वविद्यालय ने बोर्ड बैठक बढ़ाने का लिया निर्णय

जबलपुर। वेटरनरी विश्वविद्यालय की बोर्ड बैठक अब 30 जून को नहीं, बल्कि 15 जुलाई को होगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने बोर्ड बैठक की तिथि बढ़ाने का निर्णय ले लिया है। इसकी वजह बैठक के लिए एजेंडा तैयार न होना है।

images 64 1

दरअसल विवि के नए कुलपति डॉ.एसपी तिवारी की यह पहली बोर्ड बैठक है। इसमें शामिल होने से पहले उन्होंने बैठक के एजेंडा पर चर्चा की, लेकिन इनमें तकनीकीऔर व्यवहारिक कमी होने के बाद विवि प्रशासन को इन्हें बेहतर करने के निर्देश दिए।

इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से यह भी स्पष्ट किया कि इस बार की बोर्ड बैठक में ऐसे एजेंडे ही शामिल करें, जो विवि स्तर की हों, न की व्यक्तिगत।

बोर्ड के दो पद खाली, जल्द भरे जाएंगे

विवि बोर्ड के दो पद खाली हैं, जिसमें से एक विधायक और दूसरा विज्ञानी का पद है। इसे भरने के लिए विवि प्रशासन राजभवन को पत्र लिख रहा है, ताकि इन दो रिक्त पद को भरने के बाद सभी सदस्यों के साथ बोर्ड बैठक हो सके।

विवि प्रशासन ने निर्णय लिया है कि 30 जून को होने वाली बैठक को 15 जुलाई को की जाए। इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। हमारा प्रयास है कि बैठक में जाने वाले एजेंडें पूरी तरह से स्पष्ट हों।

-डॉ.एसपी तिवारी, कुलपति, वेटरनरी विवि

Back to top button