Site icon Yashbharat.com

जब मेट्रो बस अचानक चल पड़ी

bbbb

जबलपुर। भेड़ाघाट के बस स्टेंड में आज दोपहर एक बजे के लगभग भगदड़ व अफरातफरी मच गई, जब मेट्रो बस अचानक चल पड़ी। मेट्रो बस को लहराते देख मौके पर उपस्थित पुलिस आरक्षक रुपेश सिंह लोधी दौड़कर पहुंचा और बस को कंट्रोल कर लिया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। इस घटना के बाद क्षेत्र में कुछ देर के लिए दहशत व्याप्त हो गई थी। पुलिस के अनुसार आज यात्रियों को लेकर मेट्रो बस क्रमांक एमपी २० टीए ०६४६ का चालक पहुंचा, जिसने स्टेंड में बस को चालू छोड़ा और उतरकर चला गया।
चालू बस अचानक चल पड़ी, बिना ड्राइवर के बस को चलते देख आसपास खड़े लोगों में भगदड़ मच गई, बस को लहराते हुए आगे बढ़ते देख मौके पर उपस्थित पुलिस कर्मी रुपेश सिंह लोधी दौड़कर पहुंचा और बस में चढ़कर कंट्रोल किया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली, इधर चालक को पता चला तो वह भी दौड़कर आ गया। पुलिस ने मैट्रो बस चालक शिव प्रसाद बर्मन उम्र ४८ वर्ष निवासी गंगा सागर तालाब के पास मदनमहल के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर हिरासत में ले लिया।

Exit mobile version