Latest

दिल्ली में फिर ‘निर्भया’ जैसी दरिंदगी: चलती स्लीपर बस में महिला से सामूहिक दुष्कर्म; चालक-हेल्पर ने रात में किया अगवा, नांगलोई मेट्रो स्टेशन के पास फेंका

दिल्ली में फिर ‘निर्भया’ जैसी दरिंदगी: चलती स्लीपर बस में महिला से सामूहिक दुष्कर्म; चालक-हेल्पर ने रात में किया अगवा, नांगलोई मेट्रो स्टेशन के पास फेंका, दिल्ली के रानीबाग इलाके में सोमवार रात को कानून-व्यवस्था को शर्मसार करने वाली एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है। मंगोलपुरी की एक फैक्ट्री में काम करने वाली 30 वर्षीय महिला को रास्ते से जबरन अगवा कर चलती स्लीपर बस में सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) का शिकार बनाया गया। हैवानियत के बाद आरोपी महिला को नांगलोई मेट्रो स्टेशन के पास चलती बस से फेंककर फरार हो गए। दिल्ली पुलिस ने रूट के सीसीटीवी कैमरों की मदद से बिहार जाने वाली बस को जब्त कर दोनों दरिंदों को दबोच लिया है।

दिल्ली में फिर ‘निर्भया’ जैसी दरिंदगी: चलती स्लीपर बस में महिला से सामूहिक दुष्कर्म; चालक-हेल्पर ने रात में किया अगवा, नांगलोई मेट्रो स्टेशन के पास फेंका

वजह पूछ रो पड़ेंगे: बीमार पति और बच्चों के लिए कर रही थी मजदूरी

पीड़िता की पारिवारिक स्थिति अत्यंत दयनीय है, जिसे जानकर हर किसी की आंखें नम हो जाएं 30 वर्षीय पीड़िता अपने पति और दो मासूम बच्चों के साथ पीतमपुरा इलाके में रहती है। उसका पति टीबी (TB) की गंभीर बीमारी से पीड़ित है और कमाने में असमर्थ है।  पूरे घर का खर्च चलाने और बच्चों का पेट पालने के लिए महिला मंगोलपुरी स्थित एक फैक्ट्री में मजदूरी करती है।

सिर्फ समय पूछा और बस के अंदर खींच लिया

सोमवार रात को महिला फैक्ट्री से काम खत्म कर अपने घर लौट रही थी। रानीबाग थाने में दर्ज एफआईआर के मुताबिक  सरस्वती विहार इलाके में महिला घर जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी। तभी वहां एक प्राइवेट स्लीपर बस आकर रुकी। महिला ने केवल दरवाजे पर खड़े शख्स से समय (टाइम) पूछा।  टाइम बताने के बजाय दरवाजे पर खड़े हेल्पर ने महिला का हाथ पकड़ा और उसे जबरन चलती बस के अंदर खींच लिया। इसके बाद उसने चालक को बस तेजी से भगाने को कहा। बस के अंदर चालक और हेल्पर दोनों ने महिला के साथ बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया।  वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपियों ने महिला को नांगलोई मेट्रो स्टेशन के पास सड़क पर फेंक दिया और बस लेकर भाग निकले।

CCTV फुटेज से खुला राज; दिल्ली-बिहार रूट की बस जब्त, आरोपी जेल में

बदहवास हालत में पीड़ित महिला ने पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महिला को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका मेडिकल कराया गया। रानीबाग थाना पुलिस ने जब घटनास्थल और नांगलोई रूट पर लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाली, तो उस संदिग्ध स्लीपर बस का सुराग मिल गया। पुलिस जांच में पता चला कि यह स्लीपर बस दिल्ली से बिहार के बीच चलती है। पुलिस ने जाल बिछाकर मंगलवार को बस को जब्त कर लिया और आरोपी बस चालक व हेल्पर दोनों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।

Back to top button