Site icon Yashbharat.com

जबलपुर- 81 साल की उर्मिला ने 28 साल से अन्न नहीं खाया, 5 अगस्त को अयोध्या में मंदिर की नींव रखते ही संकल्प पूरा होगा

ram mandir 1596343285
ram mandir 1596343285

अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण शुरू होते ही मध्य प्रदेश के जबलपुर में रहने वाली 81 साल की महिला की तपस्या पूरी हो जाएगी। 6 दिसंबर 1992 को अयोध्या में विवादित ढांचा ढहाए जाने के बाद दंगे हुए तो उन्होंने संकल्प लिया था कि राम मंदिर की नींव रखे जाने तक वे अन्न ग्रहण नहीं करेंगी। तब से ही वे फलाहार के साथ राम नाम जपते हुए उपवास पर हैं।

जबलपुर के विजय नगर में रहने वाली उर्मिला देवी ने उपवास शुरू किया था, तब उनकी उम्र 53 साल थी। पहले लोगों ने उन्हें बहुत समझाया कि उपवास तोड़ दें, लेकिन वे अडिग रहीं। मंदिर के पक्ष में फैसला आने पर वे बेहद खुश हुईं थीं। उन्होंने फैसला सुनाने वाले सुप्रीम कोर्ट के जजों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भेजकर बधाई दी थी।

5 अगस्त को अन्न ग्रहण करेंगी अभी यह तय नहीं
अयोध्या में 5 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर की नींव रखेंगे। उर्मिला उस दिन दिनभर घर में राम नाम का जाप करेंगी। वे चाहती हैं कि अयोध्या जाकर राम लला के दर्शन करने के बाद ही अन्न ग्रहण करें। उनके परिवार वाले समझा रहे हैं कि कोरोना की वजह से अयोध्या के कार्यक्रम में सिर्फ आमंत्रित लोग ही जा सकते हैं। ऐसे में उन्हें घर पर ही उपवास तोड़ लेना चाहिए, लेकिन वे इसके लिए अभी राजी नहीं हुई हैं।

बाकी जीवन अयोध्या में बिताना चाहती हैं
उर्मिला का कहना है कि अयोध्या में राम मंदिर का बनना उनके लिए पुनर्जन्म जैसा है। वे कहती हैं कि संकल्प तो पूरा हो ही गया अब उनकी बस इतनी इच्छा है कि अयोध्या में थोड़ी सी जगह मिल जाए, ताकि बाकी जीवन वे वहां बिता सकें।

Exit mobile version