जबलपुर। जबलपुर संभाग के अन्तर्गत संभागायुक्त एवं अतिरिक्त संचालक,उच्च शिक्षा के निर्देशन में मतदाता जागरुकता महारैली का आयोजन किया गया। इस महारैली में संभाग के सभी महाविद्यालयों तथा विभिन्न विभागों ने सहभागिता की। महारैली में भारतीय परिधान प्रतिस्पर्धा भी आयोजित की गयी। जिसमें भारत के विभिन्न अंचलों के परिधानों का सौम्य समाहार देखने को मिला। इस प्रतिस्पर्धा में श्रीजानकीरमण महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.अभिजात कृष्ण त्रिपाठी के मार्गदर्शन में छात्राओं क्रमंष: श्रुति शुक्ला,मोनिका चौरसिया एवं वर्षा पाठक ने भारत माता के परिधान को धारण किया और निर्णायकों ने प्रथम स्थान प्रदान किया। संस्था को संभागायुक्त की ओर से एवं अतिरिक्त संचालक उच्च षिक्षा विभाग,डॉ.के.एल.जैन द्वारा प्रथम स्थान के पुरुस्कृत किया गया। इस महारैली के संचालन में राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला संगठक डॉ.आनंद सिंह राणा ने विशिष्ट भूमिका निभाई। महाविद्यालय की ओर से दविन्दर सिंह ग्रोवर,विनय शर्मा एवं मनोज चौरसिया के निर्देषन में नाट्यलोक संस्था ने विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी।
