jabalpurLatest

जबलपुर शहर में 3 दिन नहीं आएंगे नल, ये क्षेत्र होंगे प्रभावित

जबलपुर, आशीष शुक्ला, जबलपुर में रमनगरा जलशोधन संयंत्र से निकाली जा रही समानांतर पाइपलाइन के सुधार कार्य के कारण शहर के अनेक क्षेत्रों में 3 दिन जलापूर्ति बाधित रहेगी।

नर्मदा जल प्रदाय योजनांतर्गत 120 एम. एल.डी. रमनगरा जल शोधन संयंत्र हेतु डाली जा रही वैकल्पिक समानांतर 1000 मि.मि. व्यास डी.आई. लाइन को जाड़ने के कार्य के अंतर्गत पुरानी 1300 मि.मि. व्यास की जी.आर.पी. लाइन में 1200 मि.मि. व्यास के बटरफ्लाई वाल्व को लगाने का कार्य तथा प्लांट के क्लीयर वॉटर सम्प में लीकेज सुधार का कार्य किया जाना है।

जिसके कारण दिनांक 15 16 एवं 17 दिसंबर को जलापूर्ति प्रभावित होगी।

संयंत्र से भरी जाने वाले टंकियाँ क्रमशः बिडला धर्मशाला, मेडिकल, गुलौआ, रामेश्वरम्, मदर टेरेसा, मनमोहन नगर, सर्वोदय नगर, राईट टाउन लक्ष्मीपुर, आनंद नगर, कोतवाली लेमा गार्डन गोहलपुर, टिकुरी टोला, त्रिपुरी, मोतीनाला, मिल्क स्कीम एवं किलकारी गार्डन से जलापूर्ति अवरूद्ध होगी।

Back to top button