Site icon Yashbharat.com

जबलपुर में पिंसनहारी पेट्रोल पंप के पास युवक पर चाकू से हमला,

Jabalpur rail station

जबलपुर ।  मेडिकल कॉलेज से एक मामला सामने आया जिसमे घर जा रहे युवक पर दो अज्ञात लोगों ने हमला किया। यह घटना पिंसनहारी पेट्रोल पंप के पास घटी की बताई जा रही है।

मिली जानकारी अनुसार प्रभारी गढा शफीक खान ने बताया कि आज मेडिकल कालेज से सूचना प्राप्त हुई कि सुनील सेन उम्र 36 वर्ष निवासी नव निवेश कालोनी को मारपीट मे आयी चोटों के कारण उपचार हेतु लाया गया था।

जिसे उपचारार्थ भर्ती किया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस को सुनील सेन ने बताया कि वह घर पर ही रहकर काम करता है।

आज शाम लगभग 4 बजे पैदल घर वापस आ रहा था, पिसनहारी की मढिया पैट्रोलपंप के पास 2 व्यक्ति पीछे से अपनी मोटर सायकिल मे आये और पीछे की तरफ जांघ में बिना कुछ कहे चाकू मारते हुये भाग गये, दोनों व्यक्तियों को वह नहीं जानता है।

न ही उनकी गाडी का नम्बर देख पाया है, वह पैदल चलकर अपने मामा के घर जोशी मोहल्ला पहुंचा, एवं मामा को चाकू लगने की बात बतायी, जो उसे मेडिकल कालेज उपचार हेतु लाये है।

मामला दर्ज कर  अज्ञात आरोपियों की  तलाश की जा रही है।

Exit mobile version