Wednesday, May 13, 2026
Latest:
jabalpurLatestमध्यप्रदेश

Rape जबलपुर मेडिकल कालेज परिसर में दिव्यांग महिला के साथ एक युवक को दुष्कर्म करते पकड़ा

Rape जबलपुर मेडिकल कालेज परिसर में मंगलवार की सुबह तड़के दिव्यांग महिला के साथ एक युवक को दुष्कर्म करते हुए पकड़ा। आरोपित गढ़ा निवासी 19 वर्षीय युवक विक्रम राजपूत है। जिसमें मानसिक रूप से दिव्यांग महिला के साथ रैन बसेरा के समीप दुष्कर्म किया।

आरोपित को सुबह कुछ लोगों ने देखा और मोझ सस्था को इसकी सूचना दी। जिसके बाद लोगों ने उसे पकड़ा और पुलिस को सौंपा।

सुबह करीब चार बजे मेडिकल परिसर में बने रैन बसेरा में मानसिक रूप से कमजोर 25 वर्षीय महिला के साथ गढ़ा निवासी विक्रम राजपूत ने दुष्कर्म किया। महिला रैन बसेरा में रहती थी। आरोपित को उसके पिता ने डांटा था। जिस वजह से वह घर न जाकर रैन बसेरा में कुछ दिन से रह रहा था। इसी दौरान उसकी नजर महिला पर पड़ी। घटना के पहले महिला अकेले घूम रही थी।

अकेले का फायदा उठाते हुए आरोपी विक्की उसे कैंपस के पीछे ले गया और रेप किया। कैंपस में मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। उन्होंने बताया कि बीते एक सप्ताह से आरोपी विक्की रोजाना मेडिकल कालेज में घूमते हुए दिख रहा था। स्थानीय लोगों और मोक्ष संस्था के कार्यकर्ताओं ने आरोपी विक्की को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम