Site icon Yashbharat.com

जबलपुर के लिए अच्छी खबर, 30 संक्रमितों ने कोरोना का हराया, अब तक 899 केस

Jabalpur rail station

जबलपुर, यशभारत (आशीष शुक्ला)। कोरोना वायरस के संक्रमण से मुक्त होने पर आज गुरुवार को 30 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है।

डिस्चार्ज किये गये व्यक्तियों में से 13 को सुखसागर कोविड केयर सेंटर से, तीन को मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल से, एक को जिला अस्पताल के कोविड वार्ड से और 13 व्यक्तियों को होम आइसोलेशन से डिस्चार्ज किया गया है।

आज गुरुवार को डिस्चार्ज किये गये इन 30 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में अब तक 582 कोरोना मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

जबकि कल बुधवार की शाम 6 बजे से आज गुरुवार की शाम 6 बजे तक बीते चौबीस घण्टे में मिले 13 कोरोना संक्रमितों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 899 पहुँच गई है।

आज हुई राँझी निवासी 71 वर्ष के वृद्ध की हुई मृत्यु के साथ कोरोना से अब तक 24 व्यक्ति मृत हो चुके हैं। जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस अब 293 हो गये हैं ।

Exit mobile version