
जबलपुर। कोरोना वायरस के संक्रमण से मुक्त होने पर आज सोमवार को 20 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है ।
इनमें सुखसागर कोविड केयर सेंटर से 15 व्यक्तियों को, मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल से 2 व्यक्तियों को तथा होम आइसोलेशन में रहकर उपचार करा रहे तीन व्यक्तियों को स्वस्थ होने पर छुट्टी दी गई है ।
आज सोमवार को डिस्चार्ज किये गये इन 20 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में अब तक 724 व्यक्ति कोरोना से स्वस्थ हो चुके हैं । कल रविवार 26 जुलाई की शाम 6 बजे से आज सोमवार की शाम 6 बजे तक बीते 24 घण्टे में पॉजिटिव मिले 20 व्यक्तियों को मिलाकर कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 1054 हो गई है । इनमें से 26 व्यक्तियों की मृत्यु हो गई है । जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस 304 हो गये हैं ।








