Tuesday, April 28, 2026
Latest:
jabalpur

जबलपुर की छोटी ओमती में फैला कोरोना वायरस, माता, पिता सहित 2 पुत्रियों की रिपोर्ट पोजिटिब

यशभारत ब्रेकिंग,@आशीष शुक्ला अपडेट जबलपुर। आज देर रात्रि 6 टेस्ट सेम्पल की रिपोर्ट में 4 प्रकरण पोजिटिब आये हैं। पॉजिटिव रिपोर्ट में माता पिता और दो पुत्रियां हैं। छोटी ओमती के रहने वाले हैं। पति-पत्नी और दो बेटियाँ ।

पति की उम्र 62 बर्ष है । पत्नी की उम्र 48 बर्ष और बेटियों में एक 20 साल की और दूसरी 17 साल की है । पति की गुरन्दी में ऑटो पार्ट्स की दुकान है ।

ये डायबिटिक हैं पिछले दो माह से सर्दी – खाँसी से पीडित थे । इस बीच वे दो बार विक्टोरिया अस्पताल जाकर इलाज भी करा चुके थे । पत्नी को भी एक जून से बुखार था । जबकि दोनों बेटियों को टॉन्सिलाइटिस, शोरथ्रोट और वॉमिटिंग की शिकायत थी ।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम