जगतगुरु रामभद्राचार्य जी ने कहा- संजय ने तीर्थ निर्माण का संकल्प लिया, संपूर्ण समाज की ओर से मेरा आशीर्वाद है

Katni Harihar tirth विजयराघवगढ़ के हरिहर तीर्थ के भूमिपूजन सप्ताह में चल रही श्री रामकथा में तीसरे दिन भी हजारों श्रद्धालुओं का कथा श्रवण करने के लिए आना हुआ है। शाम के समय राम नाम के भजनों पर श्रद्धालु जमकर भक्ति करते रहे हैं।

राम कथा करते हुए रामभद्राचार्य जी ने कहा कि भगवान का क्या प्यारा स्वरूप है आपको अपने अंदर के उन्हें पहचानना होगा। बादल वन में बरसता है तो पूरी प्रकृति खिल जाती है पर हमारे भवन में तो छत होती जी उसे रोक लेती है ।

भगवान आनंद के कंद है और आनंद की वर्षा करते है जो मनुष्य भगवान से प्रेम करता है उस मनुष्य के अंदर आनंद की वर्षा होती है । उन्हाेंने कहा 21 वीं सदी भारत की होगी और भारत विश्व गुरु बनेगा। इसके लिये अपनी सार्वभौमिक संस्कृति का उत्थान आवश्यक है।

जब जब इस राष्ट्र व समाज पर संकट के बादल आए हैं इस राष्ट्र के ऋषि मनीषियों ने साधु संतों ने इस राष्ट्र को मार्ग दिखाया है
उन्होंने आगे कहा कि मानव का मन संसारिक और संतों का मन परमार्थ के कार्य में व्यस्त रहता है। राम कथा जीवन में परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त करती है। प्रतिदिन एक घंटा राम के लिए प्रदान करें तो व्यक्ति जन्म-जन्म तक सुख भोगेगा। ईश्वर चाहते हैं कि आप शुद्ध अंत:करण से उनके पास आएं। प्रभु के पास जो स्वच्छ भाव से जाता है उसका कल्याण अवश्य होता है।
राम और हनुमान के मिलन का प्रसंग सुनाया
इसके बाद उन्होंने रामकथा में राम और हनुमान के मिलन का प्रसंग बड़े सुंदर शब्दों में भक्तों को सुनाया। संत भेष में हनुमान जी ने भगवान राम से पांच प्रश्न पूछे, तो भगवान ने भी पांच उत्तर दिए। संत हनुमान थे, जो सागर को लांघ गए थे क्योंकि किसी भी सागर को संत ही पार कर सकता है। इस वृतांत को बताते हुए महाराज की बाजुएं भड़क उठी। इसे देखकर भक्तगण जोश के साथ जय श्रीराम के नारे लगाने लगे। हरिहर तीर्थ क्षेत्र में जो धर्म का कार्य हो रहा हैं उसमें मेरा भी पूर्ण सहयोग रहेगा मैं संजय को खूब खूब आशीर्वाद देता हूं उसने सनातन धर्म की सेवा में बहुत बड़ा कार्य किया है ।

कार्यक्रम की विशेषता रही की पूज्य महाराज जी के मंचासीन होते ही भगवान रामानंदचार्य की पादुका का पूजन संजय पाठक एवं आशुतोष राणा ने कर पूज्य महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। कथा में देशभर से साधु-संत पहुंच रहे है श्रद्धालु और शाम से ही कथा का रसपान करते रहें। आज केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल, पूर्व सांसद प्रभात झा व अन्य विशिष्ठ अतिथियों सहित हजारों भक्तों की उपस्तिथि रही ।






