Site icon Yashbharat.com

पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी का निधन, 15 दिन से कोमा में थे

jogi congress

रायपुर। छत्तीसगढ़ पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी का निधन हो गया है वह पिछले 15 दिन से कोमा में थे। छत्तीसगढ़ राज्य के जोगी पहले सीएम थे। कार्डियक अटैक के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके बेटे अमित जोगी ने ट्वीट कर यह जानकारी दी।

अमित जोगी ने बताया कि स्व अजीत जोगी का अंतिम संस्कार गौरेला में होगा। श्री जोगी 1968 में आईएएस में सिलेक्ट होकर कलेक्टर बने थे। 29 अप्रैल 1946 को श्री जोगी का जन्म हुआ था।
वे अविभाजित मध्यप्रदेश के रायपुर में कलेक्टर बनने के बाद शुक्ल बन्धुओ के सम्पर्क में आये। अजीत जोगी ने शहडोल लोकसभा से सांसद का चुनाव लड़ा।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने अजीत जोगी के निधन पर दुख व्यक्त करते श्रद्धांजलि दी है।

Updating…

Exit mobile version