भेड़ाघाट में राजकुमार सोनी के घर वाशिंग मशीन पर बैठा मिला 5 फीट लंबा सांप; 3 दिन पहले सोफे के नीचे निकला था कोबरा

भेड़ाघाट में राजकुमार सोनी के घर वाशिंग मशीन पर बैठा मिला 5 फीट लंबा सांप; 3 दिन पहले सोफे के नीचे निकला था कोबरा

जबलपुर। बारिश के सीजन में घरों में जहरीले और खतरनाक सांपों के घुसने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ताज़ा मामला भेड़ाघाट थाना क्षेत्र का है, जहां भेड़ाघाट चौराहे के पास रहने वाले राजकुमार सोनी के घर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब वाशरूम में रखी वाशिंग मशीन के ऊपर एक 5 फीट लंबा सांप बैठा हुआ दिखाई दिया।

सर्प विशेषज्ञ ने किया रेस्क्यू, जंगल में छोड़ा

सांप को देखते ही परिजनों ने तुरंत सर्प विशेषज्ञ गजेंद्र दुबे को इसकी सूचना दी।

सड़क निर्माण और गड्ढों से बढ़ रहा खतरा

स्थानीय लोगों के अनुसार, घर के सामने चल रहे सड़क निर्माण कार्य के कारण पूरी सड़क मिट्टी से सनी हुई है। सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों और जलजमाव की वजह से जहरीले सरीसृप (सांप व अन्य जीव) निकलकर सीधे लोगों के घरों में घुस रहे हैं। फिलहाल, समय रहते सांप के पकड़े जाने से परिवार और आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली है।

मेटा ला रहा बड़ा बदलाव: रात में बंद रहेंगे इंस्टाग्राम-फेसबुक, दिन में भी सिर्फ 2 घंटे ही चलेगा ऐप्स

Exit mobile version