Site icon Yashbharat.com

खजुराहो CMO की पत्नी को सफाई पर्यवेक्षक ने गोली मारी

murder 2 620x400 2

खजुराहो, (यशभारत) मंगलवार की दोपहर लगभग डेढ़ बजे पर्यटन नगरी खजुराहो में एक सनसनीखेज वारदात सामने आयी।

खजुराहो नगर परिषद में एक दिन पहले ही स्थगन लेकर चार्ज संभालने वाले मुख्य नगर पालिका अधिकारी जाबिर खान की पत्नि सृष्टी को गोली मार दी गई।

गोली मारने वाला आरोपी नगर परिषद खजुराहो में ही पदस्थ सफाई पर्यवेक्षक बबलू पटेल बताया गया है। मूलत: ग्राम उदयपुर का निवासी बबलू पटेल इस परिवार का नजदीकी व्यक्ति था।

सीएमओ बंगले में पदस्थ एक कर्मचारी राकेश पटेल ने घटना के बाद बताया कि बबलू पटेल दोपहर को घर आया था उसने मेडम से फोन पर बात की जिसके बाद मेडम ने गेट खोला, वह अंदर गया और कुछ देर बाद उसने मेडम को गोली मार दी और यहां से फरार हो गया।

घायल अवस्था में सृष्टी खान को पहले खजुराहो अस्पताल ले जाया गया जहां से रिफर करने के बाद उन्हें जिला अस्पताल छतरपुर लाया गया। देशी कट्टे से मारी गई गोली सृष्टी खान के दाएं हाथ में लगते हुए उनके पेट में घुस गई है।

जिला अस्पताल में लगभग एक घंटे तक उपचार के बाद उन्हें ग्वालियर रिफर कर दिया गया। उधर इस मामले में वारदात का कारण अब तक सामने नहीं आया है। खजुराहो थाने में पदस्थ सब इंस्पेक्टर धर्मेन्द्र जौनवार ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है फिलहाल मामला जांच में लिया गया है।

Exit mobile version