ग्लोबल आइकॉन अवार्ड से हरियाणा में सम्मानित हुईं दीप्ति

कटनी। एंटी करप्शन फाउण्डेशन ऑफ इंडिया द्वारा पर्यावरण बचाओ जागरूकता को समर्पित ग्लोबल आइकॉन अवार्ड का आयोजन राजा कर्ण की नगरी करनाल हरियाणा में किया गया।
जिसमे फिल्म अभिनेता रजा मुराद मुख्य अतिथि व सेलिब्रिटी एंकर सिमरन डीनज आहूजा, स्वामी सारंग, स्वामी सतेन्द्रनाथ, फिल्म अभिनेता अभिषेक बच्चन विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों की 120 हस्तियों को ग्लोबल आइकॉन अवार्ड से सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाली हस्तियों में कटनी जिले से श्रीमती दीप्ति भदौरिया को ग्लोबल आइकॉन अवार्ड 2018 से सम्मानित किया गया।
उन्हें यह अवार्ड पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया है। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेन्द्र अरोरा ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
साथ ही दीप्ति भदौरिया को खेल विकास संगठन एसपीओ ऑफ इंडिया में मध्यप्रदेश राज्य का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। एसपीओ के जनरल सेकेटरी नमन भारद्वाज द्वारा उनकी नियुक्ति की घोषणा की गई है।
श्रीमती दीप्त भदौरिया कुठला थाने में पदस्थ एएसआई रजनीश भदौरिया की पत्नी हैं। उनकी इस उपलब्धि पर शुभचिंतकों और मित्रगणों ने बधाई दी है।








