मध्यप्रदेशराष्ट्रीय

गाय को ही बना डाला प्रचार वाहन, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है ये तस्वीर

भोपाल: कांग्रेस ने गौवंश को लेकर भाजपा का घेराव किया तो भाजपा ने गौमाता को लेकर ही प्रचार करना शुरू कर दिया। इसी बीच एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें गाय पर ही बीजेपी के झंडे का पेंट कर प्रचार किया जा रहा है।

लेकिन यह प्रचार बीजेपी के लिए ही नुकसान पहुंचाने वाला साबित हो रहा है। लोगों ने गाय के ऊपर इस तरह पेंट कराकर प्रचार करने के लिए बीजेपी की आलोचना की है। वहीं सोशल मीडिया पर भी भाजपा के इस प्रचार की खूब आलोचना की जा रही है। प्रदेश में विधानसभा चुनाव के चलते सभी पार्टियां तेजी से प्रचार-प्रसार में जुट गई हैं। जिसके चलते प्रदेश के सभी शहरों के कोने-कोने में राजनीतिक पार्टियों के पोस्टर लगे हुए हैं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply