गबीरा खदान का अवैध पुल किया गया ध्वस्त

अजयगढ़/पन्ना एस डी एम अजयगढ़ ने अपने दल के साथ बीरा जाकर वहां पर बीरा न0 1 के खदान ठेकेदार द्वारा छतरपुर सीमा तक बनाए गये पुल को ध्वस्त करा दिया । हासिल जानकारी के अनुसार सूचना प्राप्त हुई थी कि बीरा न01 की खदान से छतरपुर सीमा तक पुल बनवाया गया है जहां से रेत की निकासी की जा सकती है जिस पर एस डी एम विनय द्विवेदी एवं टी आई गिरीश धुर्वे ने अपने बल के साथ जाकर जेसी बी से उक्त बनाए गए अस्थायी पुुल को ध्वस्त करा दिया ।
आखिर रामनई,बरौली,खरौनी,चंदौरा, जिगनी में क्यों नही ध्यान- बीरा खदान में बनाए गए अवैध पुल को सूचना पाते ही अजयगढ़ प्रशासन ने ध्वस्त करा दिया लेकिन आज चार माह से रामनई,बरौली,खरौनी जिगनी एवं चंदौरा में अवैध बने रास्तों एवं ढोला डालकर बनाए गए पुल पुलियों की ओर आखिर एस डी एम प्रशासनिक अधिकारियों का ध्यान क्यों नही जा रहा है जहां आज चार माह से लगातार अवैध उत्खनन एवं परिवहन हो रहा है और करोड़ों की राजस्व क्षति शासन को पहुंच चुकी है ऐसा प्रतीत होता है कि अजयगढ़ प्रशासन को सिर्फ अपनी एवं अपने दाता ठेकेदारों की आर्थिक क्षति से मतलब है शेष तहसील क्षेत्र लुट जावे कोई लेना देना नही है।

Exit mobile version