स्लीमनाबाद अंतर्गत एस एन संडरसन एंड कंपनी खदान में असुरक्षित मैगजीन भंडारण कक्ष को पुलिस और प्रशासन ने किया सील

IMG 20240208 WA0019

कटनी।  पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन भा.पु.से. एवं कलेक्टर महोदय अवि प्रसाद भा. प्र.से. के निर्देशानुसार विस्फोटक पदार्थों के असुरक्षित एवं अवैध भंडारण की जांच करने हेतु सभी अनुभागों में संयुक्त टीम बनाई गई ।

इसी के परिपालन में आज स्लीमनबाद अनुभाग अंतर्गत एसडीओपी स्लीमनाबाद श्री अखिलेश गौर एवं एसडीएम श्री राकेश चौरसिया के नेतृत्व में थाना प्रभारी स्लीमनाबाद श्री अखलेश दहिया और तहसीलदार स्लीमनाबाद के साथ ग्राम पौड़ी थाना स्लीमनाबाद में स्थित एस एन संडरसन खदान में भंडार किए गए विस्फोटक पदार्थों के सुरक्षा उपायों और स्थान को चेक किया गया जो सुरक्षित रूप से भंडारित नहीं किया गया था।

और इस प्रकार नियमानुसार सुरक्षा मानको का पालन नहीं किए जाने पर मैगजीन कक्ष को विधिवत सीलबंद किया जाकर नोटिस दिया गया है एवं वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

इसे भी पढ़ें-  पूर्व मंत्री संजय सत्येंद्र पाठक ने किया सेवानिवृत्त इंजीनियर बी एल बेन द्वारा लिखित पुस्तक "अन्तर्मन का प्रवाह" का विमोचन