Site icon Yashbharat.com

कोरोना की शहर से कस्बों में दस्तक जारी : रहली और बीना सहित जिले में 10 नए पॉज़िटिव मिले

saugor sagar

saugor sagar

सागर, यशभारत, (सागर ब्रेकिंग@आशीष शुक्ला) । कोरोना के संक्रमण की गुरुवार को भी कस्बों में दस्तक जारी रही। रहली में एक ही परिवार के 4 तथा बीना रिफायनरी से 2 पॉज़िटिव मरीज मिले हैं। इनके अलावा ढाना व गढ़ाकोटा से 1 – 1 मरीज के साथ ही सागर में भी 2 पॉज़िटिव मरीज मिले हैं।

बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज की वायरोलॉजी लैब के प्रभारी डॉ सुमित वर्मा ने आज के कोरोना बुलेटिन में यह जानकारी दी है। जिसके अनुसार सागर की लैब से 8 और भोपाल की लैब से 2 नए मामले सामने आये हैं। इनमें रहली से एक ही परिवार के करीबी रिश्तेदारों के 4 नए मामले एक साथ मिले हैं।

बीना से 2 पॉजिटिव आये है जो रिफायनरी से संबंधित हैं। रहली से 4 पॉजिटिव आये है जिसमें 3 महिला और एक पुरूष 31 वर्ष हैं जो पैथॉलाजी का काम करते हैं। दो लोग सागर से पॉजिटिव आये हैं जिसमें 70 वर्षीय महिला बाहूवली कॉलोनी और 25 वर्षीय युवती गुरूगोविंद सिंह वार्ड सागर से हैं।

बीएमसी से 480 सेंपल भोपाल भी भेजे गए थे। यहां की रिपोर्ट में ढाना से 17 वर्षीय युवक और गढ़ाकोटा से 32 वर्षीय महिला पॉजीटिव पायी गईं हैं।वहीं 9 मरीजों को ठीक होेने पर बीएमसी ने छुट्टी दे दी है।

Exit mobile version