Friday, May 22, 2026
Latest:
CoronaLatestसागर

सागर में हुआ कोरोना का बड़ा धमाका : एक ही दिन में मिले जिले में 61 पॉजिटीव, 1 की मृत्यु

🇮🇳 यशभारत सागर : कोरोना अपडेट, आशीष शुक्ला।सागर यश भारत/ जिले में कोरोना संक्रमण का सबसे बड़ा धमाका हुआ है। आज आई रिपोर्ट में सागर जिले में 61 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। वही एक व्यक्ति की संक्रमण से मृत्यु भी हुई है। संक्रमण को लेकर जहां एक तरफ पूरा का पूरा प्रशासन सतर्क हो गया है वही आम जनता में भी दहशत का माहौल है। कोरोना के हालिया विस्फोट से बने सबसे बड़े हॉटस्पॉट गोपालगंज क्षेत्र को प्रशासन कंटेनमेंट जोन बनाने में जुट गया है।

बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज की वायरोलॉजी लैब के इंचार्ज डॉ सुमित रावत से आज यश भारत को मिली जानकारी के अनुसार सागर जिले के देवरी रहली बीना गढ़ाकोटा समेत संभागीय मुख्यालय सागर के लगभग हर इलाके में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के केस सामने आए हैं।

सागर शहर के गोपालगंज पुलिस लाइन कैंट मकरोनिया सदर बाजार विश्वविद्यालय कैंपस शिवाजी वार्ड बाहुबली कॉलोनी सिविल लाइंस तिलक गंज लिंक रोड शास्त्री वार्ड रामपुरा शनिचरी और परकोटा जैसे क्षेत्रों में बड़ी संख्या में पॉजिटिव मरीज मिले हैं। आज मिले पॉजिटिव मरीजों में सबसे बड़ी संख्या एक बार फिर गोपालगंज और मकरोनिया क्षेत्र से मिली है। बढ़ते संक्रमण को देखते हुए आने वाले दिनों में प्रशासन कुछ और कड़े कदम उठा सकता है। जिसके तहत लॉकडाउन के अलावा सामाजिक कार्यक्रमों व आवाजाही पर भी प्रतिबंध लग सकता है।

Ashutosh Shukla

30 वर्षों से सकारात्मक पत्रकारिता का अनुभव