गोल बाजार रामलीला में दशरथ-मंथरा-कैकई संवाद का शानदार मंचन, दर्शकों की उमड़ी भीड़

Picsart 26 10 12 23 09 22 650 scaled

कटनी। गोल बाजार रामलीला मैदान में आयोजित रामलीला में सोमवार को मंडली के कलाकारों ने दशरथ, मंथरा और कैकई के बीच हुए संवाद का शानदार मंचन किया। कलाकारों ने अपने अभिनय के माध्यम से रामायण के इस महत्वपूर्ण प्रसंग को जीवंत कर दिया। मंचन देखने के लिए मैदान में बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे और उन्होंने कलाकारों की प्रस्तुति का आनंद लिया।

 

रामलीला के दौरान कलाकारों ने संवादों और भावपूर्ण अभिनय के जरिए प्रसंग को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। आयोजन में रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों और सदस्यों की सक्रिय उपस्थिति रही।

 

इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष रवि खरे एवं शरद अग्रवाल, भरत अग्रवाल, धर्मेंद्र तिवारी, सचिन तिवारी, अंतिम गुप्ता, रोहित सेन, तपन निषाद, पत्रकार मुकेश तिवारी, पत्रकार अनिल तिवारी, अंकुश रजक, मनोज बाझल, अजय माली, अमृत लाल बर्मन सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।