Site icon Yashbharat.com

कांग्रेस में टिकट केवल सर्वे के आधार पर 2 माह पहले घोषित होंगे प्रत्याशी-सिंधिया

scindia 12 05 2018 1

इंदौर। कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची चुनाव के दो महीने पहले जारी करेगी, ताकि उन्हें प्रचार के लिए ज्यादा समय मिले। हमारे चयन का एक ही मापदंड होगा- सिर्फ जीतने वाला उम्मीदवार। इसके लिए हम सर्वे का सहारा लेंगे। ‘हमारा-मेरा” के पाठ्यक्रम से निकलकर कांग्रेस इस बार योग्य प्रत्याशी को टिकट देगी।

यह बात कांग्रेस की चुनाव प्रचार अभियान समिति के अध्यक्ष व सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शनिवार को ‘प्रेस से मिलिए” कार्यक्रम में कही। उन्होंने बताया कि इस बार नौजवान और महिलाओं को टिकट में तवज्जो दी जाएगी। प्रदेश में दूसरी पार्टियों के गठबंधन से जुड़े सवाल पर वे बोले कि जो समान विचारधारा के हैं, उनसे गठबंधन के लिए चर्चा होना चाहिए। इसके लिए दोनों तरफ से मेहनत जरूरी है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव जीतने की मशीन बन चुकी है, उसे देश-प्रदेश से कोई मतलब नहीं है। कई नेताओं के लिए राजनीति व्यवसाय बन चुकी है, जबकि कांग्रेस को देश के भविष्य की चिंता है।

भाजपा के पास चेहरा नहीं

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बयान पर चुटकी लेते हुए कहा कि अब तो प्रदेश में भाजपा के पास कोई चेहरा नहीं है, शाह ऐलान कर चुके हैं कि इस बार संगठन के आधार पर चुनाव लड़ा जाए। यह इशारा प्रदेश सरकार की स्थिति समझने के लिए काफी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किए जाने का फैसला पार्टियां प्रदेश की परिस्थितियों के आधार पर करती हैं। कांग्रेस ने पंजाब, हिमाचल में चेहरे के आधार पर चुनाव लड़ा, जबकि भाजपा ने यूपी, बिहार, गुजरात में चेहरा सामने नहीं किया था। समय की पुकार है कांग्रेस में सब मिलकर चुनाव लड़ें, इसलिए चेहरा घोषित नहीं किया गया।

नवंबर तक भाजपा को कमलनाथ की क्षमता का पता चल जाएगा

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ की उम्र से जुड़े सवाल पर सिंधिया बोले कि कुछ युवा 25 साल की उम्र में 90 वर्ष की उम्र की तरह व्यवहार करते हैं, लेकिन कुछ बुजुर्ग जवानों की तरफ काम करते हैं। कमलनाथ में कितनी क्षमता है। भाजपा को इसका पता नवंबर तक चल जाएगा।

ये भी बोले सिंधिया

Exit mobile version