Site icon Yashbharat.com

कांग्रेस ने जारी किया अपना वचन-पत्र

IMG 20181110 WA0005

जबलपुर,यभाप्र। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने शनिवार को अपना वचन-पत्र जारी कर दिया। होटल गुलजार में आयोजित एक पत्रवार्ता के दौरान गुजरात के पूर्व विपक्ष के नेता अर्जुन मोढवाडिया ने कांग्रेस के वचन पत्र का विमोचन किया। कांग्रेस के वचन पत्र में कुल 973 बिंदु हैं। उन्होंने कहा कि आज मप्र के लिए ऐतिहासिक दिन है क्योंकि हम घोषणापत्र नहीं वचन-पत्र पेश कर रहे हैं, आज मप्र का हर वर्ग परेशान है, हमने सभी से चर्चा करके यह वचन-पत्र बनाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने घोषणा-पत्र के नाम पर जुमला-पत्र पेश किया था, जनता को 15 वर्ष तक ठगने का जुमला-पत्र। हमारी सरकार आने पर यहां हुए भ्रष्टाचार की जांच की जाएगी। इसके लिए एक जन आयोग बनाया जाएगा, जिसमें केवल वकील, पत्रकार और प्रतिष्ठित व्यक्ति होंगे, कोई राजनीतिक व्यक्ति नहीं होगा। आयोग बताएगा कि कैसे मध्य प्रदेश को लूटा गया। इस मौके पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश यादव, ग्रामीण अध्यक्ष राधेश्याम चौबे, कार्यवाहक अध्यक्ष जगत बहादुर सिंह अन्नू, अजय अग्रवाल, मतीन अंसारी, मदन तिवारी, महामंत्री सतीश तिवारी, प्रवक्ता राजा पांडे, टीकाराम कोष्टा, निर्मल जैन, राकेश चौकसे, शिवकुमार चौबे, राजेन्द्र सराफ, सुभाशीष विश्वास, रोहित यादव, अरुण पवार, राजीव तिवारी, रेखा जैन, खुर्शीद अंसारी, श्वेता दुबे, रजनी निगम, सहित तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Exit mobile version