कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक से पहले कमलनाथ का ट्वीट, सोनिया को समर्थन
भोपाल CWC Meet Live । कांग्रेस कार्यसमिति की आज महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। राजधानी दिल्ली में होने वाली इस बैठक से पहले मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ अब खुलकर सोनिया गांधी को पार्टी अध्यक्ष बनाने का समर्थन कर चुके हैं।
कमल नाथ ने बैठक से 10 घंटे पहले लगातार तीन-चार tweet किए हैं। जिसमें उन्होंने कहा है कि मुझे इंदिरा गांधी, संजय गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी और राहुल गांधी के साथ काम करने का सौभाग्य मिला है।
मुझे लगभग 40 वर्षों तक, लंबे समय के रूप में संसद सदस्य के रूप में कांग्रेस पार्टी की सेवा करने का सौभाग्य मिला है। मैं कई वर्षों तक कांग्रेस पार्टी का महासचिव भी रहा।

