Site icon Yashbharat.com

कलेक्टर ने किया शासकीय अस्पतालों का निरीक्षण

श्रीमती भारद्वाज ने अस्पताल की ओपीडी को नए भवन में दो – तीन दिन के भीतर शिफ्ट करने के निर्देश दिए । कलेक्टर ने अस्पताल में वार्डों के पुनरुद्धार के कार्यों का निरीक्षण भी किया । उन्होंने अस्पताल परिसर में स्मार्ट पार्किंग का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए तथा अस्पताल के नए किचन का निर्माण शीघ्र प्रारम्भ करने की हिदायत दी ।
कलेक्टर श्रीमती छवि भारद्वाज ने कायाकल्प अभियान के तहत जिला अस्पताल ( विक्टोरिया ) में चल रहे कार्यों का आज अवलोकन किया ।
कलेक्टर ने अस्पताल की बन्द पड़ी लिफ्ट को शीघ्र सुधरवाने तथा लिफ्ट के बार्षिक रखरखाव के लिए टेंडर जारी करने के निर्देश भी दिए । अस्पताल परिसर के भ्रमण के दौरान कलेक्टर से इलाज कराने आये मरीजों और उनके परिजनों ने भेंट भी की । श्रीमती भारद्वाज ने चिकित्सा अधिकारियों को इन मरीजों का उचित इलाज के निर्देश दिए
विक्टोरिया के बाद एल्गिन अस्पताल का भी किया भ्रमण
कलेक्टर ने एल्गिन अस्पताल में नए पेईंग वार्डों के निर्माण का प्रस्ताव तैयार करने ओपीडी और आईपीडी में प्रवेश की अलग -अलग व्यवस्था करने तथा अस्पताल के शेष शौचालयों का भी शीघ्र जीर्णोद्धार करने के निर्देश दिये । श्रीमती भारद्वाज ने एल्गिन अस्पताल में बन रहे आइसोलेशन वार्ड का अवलोकन भी किया । उन्होंने अस्पताल के हाल ही में बनकर तैयार हुए ओपीडी काउंटर का निरीक्षण भी किया और यहां मरीजों और उनके परिजनों के बैठने के लिए आरामदेह व्यवस्था के *निर्देश दिए।कलेक्टर ने एल्गिन अस्पताल में 49 लाख रुपये से स्वीकृत दो नए वार्डो के निर्माण कार्य भी शीघ्र प्रारम्भ करने के निर्देश दिए ।

Exit mobile version