Site icon Yashbharat.com

कमलनाथ की शिवराज से अपील : केंद्र सरकार के ख़िलाफ धरना दें, मैं भी साथ बैठूंगा…

Kamal nath Shivraj

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से अपील की है. उन्होंने कहा केंद्र से मध्यप्रदेश के हिस्से का पैसा लेने के लिए शिवराज सिंह फिर से धरने पर बैठें. उनका साथ मैं दूंगा. मैं भी धरने पर बैठूंगा.

मंगलवार को भोपाल में मंत्रियों-अफसरों की बैठक में सीएम शिवराज सिंह ने माना था कि प्रदेश का काफ़ी पैसा केंद्र सरकार से लेना है, जो मिल नहीं रहा है. इस पर  कमलनाथ ने सीएम को उनका 4 साल पुराना धरना याद दिलाया है. उन्होंने कहा शिवराज 4 साल पहले केंद्र की यूपीए सरकार के दौरान मध्यप्रदेश के हक़ के लिए धरने पर बैठे थे. केन्द्र में कांग्रेस की गठबंधन सरकार थी. उस दौरान वो मध्यप्रदेश  के किसानों के लिए  धरने पर बैठे थे. अब फिर वही हालात हैं. केंद्र सरकार मध्यप्रदेश को पैसा नहीं दे रही है, तो शिवराज फिर से धरना क्यों नहीं दे रहे. सीएम फिर से धरना दें. मैं भी समर्थन देकर उनके साथ बैठूंगा.

बात चार साल पुरानी है. मार्च 2014 में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल में अपने मंत्रिमण्डल के साथ धरने और उपवास पर बैठे थे. हालांकि धरना सिर्फ 4 घंटे का ही था. उस वक्त वो किसानों के लिए 5000 करोड़ के विशेष पैकेज की केंद्र से मांग कर रहे थे. उन्होंने प्राकृतिक आपदा से पीड़ित किसानों के प्रति केंद्र सरकार पर असंवेदनशील होने का आरोप लगाया था. उस वक्त बीजेपी ने एक-दिवसीय राज्यव्यापी ‘बंद’ बुलाकर प्रदेश भर में धरना और उपवास किया था.

Exit mobile version