Site icon Yashbharat.com

कटनी में ATM बदलकर पैसा निकालने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 2 गिरफ्तार

IMG 20201016 WA0007

कटनी। वर्तमान समय में शहर मे धोखाधड़ी कर ATM  बलदकर या ATM मशीन का उपयोग कर दूसरा ATM तैयार कर एकाउंट से पैसा निकालने की कई शिकायते प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक, अति. पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक निर्देशन में अज्ञात आरोपियो की पतासाजी करने हेतु निर्देशित किया गया।

जिस पर शहर के एटीएम एवं बैंको में चैकिग लगातार की जा रही थी, फलस्वरुप मुखबिर द्वारा सूचना मिली की गायत्रीनगर पुलिया के आगे एक Swift कार के पास खड़े दो व्यक्ति आपस मे एटीएम मशीन में छेडछाड कर रुपये निकालने की बाते कर रहे है ।  सूचना पर तत्काल मौके पर स्टाफ पहुचा जिन्हे देखकर एक व्यक्ति पुलिस को देखकर फरार हो गया दूसरा कार में बैठकर फरार होने की फिराक मे था जिसे पुलिस ने पकडा पूछताछ पर उसने अपना नाम अभय सिह पिता बिन्दा शरण सिह 19 वर्ष निवासी ग्राम तेजगांव राबरेली उ.प्र . का होना बताया और बताया कि वह एवं उसका साथी एटीएम मशीन मे छेडछाड कर दूसरे के एटीएम कार्ड का उपयोग कर  मशीन से पैसे निकाल लेते है, तथा दूसरे व्यक्तियो का कार्ड बदलकर भी पैसे निकालते है । आरोपी के कब्जे से स्विफ्ट कार यू पी. 71 एस 7777 एवं स्क्रूड्राइवर, 4 एटीएम कार्ड जप्त किये गये है।

विवेचना दौरान दिनाक 16.10.20 को प्रकरण में दो आरोपी हिमांशु पाण्डेय पिता रामकृष्ण पाण्डेय 19 वर्ष निवासी ग्राम पोस्ट छिवलहा थाना सरैली जिला रायबरेली ( उ.प्र ) सुभाष कुमार पिता सत्यप्रकाश पासवान 20 वर्ष निवासी ग्राम पोस्ट लैहगी थाना कल्याणपुर जिला फतेहपुर ( उ.प्र . ) को अरेस्ट किया गया है।

पुलिस की तत्परता से एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधडी करते हुये पैसा निकालने वाले आरोपियो को पकड़ने में सफलता अर्जित की गई है ।

उक्त घटना के आरोपियान की गिरफ्तारी में  निरीक्षक विजय कुमार विश्वकर्मा थाना प्रभारी कोतवाली कटनी, SI उदयभान मिश्रा,  मनीष सोनी , सायबर सेल प्रभारी नीरज, सउनि विनोद सिंह , प्रधान आरक्षक 160 कोदूलाल कुशवाहा, आरक्षक गणेश दत्त , राजेन्द्र उईके, 482 भोले शंकर , मंसूर , आर,  दीपक , नितिन, नंदकिशोर , सतेन्द्र , प्रशांत विश्वकर्मा , शुभम गौतम द्वारा सराहनीय कार्य कर गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ।

Exit mobile version