तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डेम में गिरी, अरन्या गांव के 5 लोगों की दर्दनाक मौत; पसरा मातम

तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डेम में गिरी, अरन्या गांव के 5 लोगों की दर्दनाक मौत; पसरा मातम

तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डेम में गिरी, अरन्या गांव के 5 लोगों की दर्दनाक मौत; पसरा मातम

राजगढ़: मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में शनिवार को एक बेहद दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 5 लोगों की असमय मौत हो गई। शुजालपुर के समीप स्थित भीलखेड़ी जोड़ के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर गहरे डेम में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में कार सवार सभी पांचों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सभी मृतक अरन्या गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।

 डेम में गिरी कार, रेस्क्यू कर निकाले गए शव

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डेम में गिरी, अरन्या गांव के 5 लोगों की दर्दनाक मौत; पसरा मातम

नियंत्रण खोने से हुआ हादसा

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, कार सवार सभी लोग शुजालपुर की ओर जा रहे थे। जैसे ही कार भीलखेड़ी जोड़ के पास पहुंची, चालक वाहन पर से अपना संतुलन खो बैठा और बेकाबू होकर कार सीधे डेम के गहरे पानी में समा गई।

पुलिस मृतकों की शिनाख्त की आधिकारिक प्रक्रिया पूर्ण करने के साथ ही हादसे के सटीक कारणों की जांच में जुट गई है। इस हृदयविदारक घटना के बाद अरन्या गांव और आसपास के समूचे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

Exit mobile version