Site icon Yashbharat.com

कटनी में पुलिस चौकी के सामने नशेड़ी ने पंचर बनाने वाले को उतारा मौत के घाट

कटनी। शहर के ख़िरहनी फाटक पुलिस चौकी के सामने फुटपाथ पर पंचर बनाने वाले को एक नशेड़ी युवक ने चाकू मारकर कर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से एवं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ख़िरहनी फाटक में पुलिस चौकी के सामने जीवन लाल नामक एक करीब 40 वर्षीय व्यक्ति साइकिल सुधारने तथा पंचर बनाने का काम किया करता था। आज शाम उसके पास छुट्टा नामक यहीं का निवासी एक नशेड़ी युवक पहुंचा जीवन और छुट्टा की किसी बात को लेकर कहा सुनी हुई और दोनो एक दूसरे से भिड़ गए इसी बीच छुट्टा ने अपने पास रखा चाकू निकाला और जीवन पर दनादन वार कर दिया लोगों ने उसे पकड़ा इसी बीच पुलिस भी आ पहुंची जब तक जीवन को अस्पताल पहुंचाया जाता तब तक उसने दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार जीवन भी नशे का आदी था इसी तरह छुट्टा भी नशेड़ी है।

वैसे यहां नशेड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है। ख़िरहनी पुलिस चौकी से इस क्षेत्र में बदमाशो को कोई ख़ौफ़ नहीं। वेंकट वार्ड चक्कीघाट रोड में तत्व उत्पात मचाते रहते हैं।

Exit mobile version