कटनी के चर्चित बाबर हत्याकांड का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार, रंजिशन वर्चस्व की लड़ाई थी वजह

IMG 20200722 WA0018

कटनी। मिशन चौक कटनी में 17 जुलाई की रात बाबर नामक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने राजफाश कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया एक आरोपी फरार है। यह हत्याकांड पुरानी रंजिश तथा वर्चस्व की लड़ाई के चलते हुआ था।

पुलिस के अनुसार फरियादी मोहम्मद आफताब उर्फ बबलू अली पिता साजिद अली उम्र 20 वर्ष निवासी इश्वरीपुरा वार्ड मिश चौक थाना कोतवाली जिला कटनी ने रिपोर्ट किया कि वह चिंटू और दिल सैय्यद बाबा मजार गेट के पास खडे होकर आपस मे बात कर रहे थे दिनांक-17/07/2020 के करीब 22.00 बजे बाबर खान अपनी स्कूटी से सैय्यद बाबा मजार स्थित अपने घर जा रहा था।

उसी समय एक मोटर सायकिल में उदित सोनी व छोटा बाबर उर्फ हसन अली आये मोटर सायकिल उदित सोनी चला रहा था पीछे छोटा बाबर उर्फ हसन अली बैठा हुआ था और एक दम से छोटा बाबर उर्फ हसन अली ने अपने पास रखी पिस्टल निकालकर बाबर खान के ऊपर फायर किया जिससे बाबर खान अपनी स्कूटी से नीचे गिर गया।

फिर छोटा बाबर उर्फ हसन अली ने बाबर खान के ऊपर पुनः दो-तीन फायर किया और छोटा बाबर उर्फ हसन अली व उदित सोनी मोटर सायकिल से भाग गये।

फरियादी के अनुसार जब वह बाबर खान के पास जाकर देखा तो बाबर खान खून से लथपथ था बाबर खान को बांये तरफ चेहरे पर तथा बांये तरफ सीने के पास गोली लगी थी जो बाबर खान गंभीर घायल अवस्था में गली में पड़ा हुआ था फिर उसे जाफर खान अस्पताल लेकर गये थे ।

इसे भी पढ़ें-  पूर्व जस्टिस यशवंत वर्मा को बड़ी राहत: लोकसभा में बंद हो सकता है महाभियोग का मामला, मिलेंगे पेंशन और सरकारी लाभ

यहां डॉक्टरों ने बाबर खान को मृत घोषित कर दिया

पुरानी रंजिश पर से छोटा बाबर उर्फ हसन अली और उदित सोनी ने बाबर खान को गोली मारकर उसकी हत्या कर दी । घटना को मोहम्मद आदिल , चिंटू एवं मोहल्ले के अन्य लोगो ने भी देखा था।

मोहम्मद आफताब उर्फ बबलू अली पिता साजिद अली की रिपोर्ट पर धारा 302,34 ता हि का लेख कर असल अपराध कायमी अप क्र 337/20 धारा 302,34 भादवि का पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया ।

उक्त घटना की सूचना मिलने पर तत्काल कोतवाली थाना के थाना प्रभारी निरीक्षक विजय विश्वकर्मा व्दारा अपने स्टाफ के साथ घटना स्थल पहुचकर  पुलिस अधीक्षक, अति.पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक को घटना की जानकारी दी एवं एफएसएल अधिकारी डा.अवनीश को अवगत कराया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों व्दारा घटना स्थल का निरीक्षण किया जाकर आरोपियो की गिरफ्तारी हेतु टीम का गठन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये ।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं मार्गदर्शन मे आरोपियान की सरगर्मी से पता तलाश की गई दिनांक 22/07/20 को (1) पंकज जायसवाल पिता प्रमोद जायसवाल उम्र 29 वर्ष निवासी आदर्श कालोनी माँ दुर्गा अस्पताल के पास कटनी, (2) हसन अली उर्फ बाबर पिता अब्दुल बहाब उम्र 25 वर्ष निवासी सागर पुल के पीछे कब्रस्तान के पास आजाद नगर कटनी (3) रोहित राय पिता अरुण राय उम्र 28 वर्ष निवासी देवरी फाटक थाना रीठी जिला कटनी को अभिरक्षा मे लेकर घटना के संबंध मे गंभीरता से पूछताछ की गई आरोपियो व्दारा उक्त आरोपी स्वीकार करने पर मुताबिक घटना मे प्रयुक्त हथियार एवं वाहन मोटर सायकल पैशन प्रो ब्लैक कलर क्र MP21MH4417 स्लेटी कलर की स्विप्ट डिजायर कार न. MP21-CA-6169 जप्त किया गया।

इसे भी पढ़ें-  जुआ में कथित रूप से तीन लाख रुपये हारने के बाद अधेड़ ने किया जहरीला पदार्थ का सेवन,इलाज दौरान मौत

उक्त तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया । उक्त घटना के शातिर कुख्यात आरोपियो की गिरफ्तारी करने मे श्रीमान् पुलिस अधीक्षककटनी के निर्देशन एवं मार्गदर्शन मे अति.पुलिस अधीक्षक कटनी, नगर पुलिस अधीक्षक कटनी,एफ एस एल अधिकारी अवनीश,थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक विजय विश्वकर्मा थाना प्रभारी माधवनगर संजय दुबे थाना प्रभारी कुठला विपिन सिंह थाना प्रभारी एन के जे बी डी व्दिवेदी,थाना प्रभारी रंगनाथ नगर नितिन कमल, उनि अनिल काकडे उनि जी पी विश्वकर्मा, सउनि विनोद सिंह सउनि दुर्गेश तिवारी, प्रआर.225 मनोज कुडापे प्रआर कप्तान सिंह आर.70 दीपक तिवारी आर.174 नितिन जायसावल,आर.63 गणेश दत्त मिश्रा, आर.130 शशिकांत करोसिया आर.50 सतीश इवनाती,आर.353 लालजी यादव,आर.25 रामेश्वर सिंह म.आर.601 निकहत बी सायबर के आर अजय सिंह सैनिक 94 श्रवण मिश्रा की विशेष भूमिका रही पुलिस अधीक्षक ललित शाक्यवार द्वारा 10000 रूपये का पुरस्कार दिये जाने की घोषणा की गई है ।