कटनी: अमकुही में मिड डे मील बनाते कारखाने में विस्फोट, 4 झुलसे

कटनी। शहर के अमकूही इलाके में मिड-डे मिल बनाते समय कारखाने में विस्फोट हो गया। विस्फोट में एक महिला सहित चार लोग घायल हो गए, जिसमें एक की हालत गंभीर है।

IMG 20180227 WA0004

घायलों को स्थानीय जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि खाना बनाने वाली मशीन काफी पुरानी हो चुकी थी और हादसे की वजह इसी को माना जा रहा है। विस्फोट सुबह पांच बजे हुआ।

IMG 20180227 WA0005

हादसे में घायल लोग आकांक्षा समग्र विकास समिति की ओर से मिड-डे मिल का खाना तैयार कर रहे थे। हादसे के वक्त खाने बनाने वाले लोग खाना पकाने की तैयारी कर रहे थे तभी यह विस्फोट होे गया।

IMG 20180227 WA0006

इसे भी पढ़ें-  जरवाही में जुआ खेलते 21 आरोपी गिरफ्तार, महज 10,700 रुपये नकद जब्त,निवार पुलिस की दबिश से मचा हड़कंप, सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई