कचरा परिवहन वाहन की टक्कर से युवक की मौत, गुस्साए लोगों ने किया पथराव

जबलपुर l ग्रीन सिटी में तनाव उस समय भड़क उठा जब कचरा परिवहन कर रही गाड़ी की चपेट में दो युवक आ गए, जिसमें एक युवक की मौत हो गई प्राप्त जानकारी के अनुसार आशीष कोल और मेडि कोल अपनी मोटरसाइकिल पर जा रहे थे l तभी सामने से आ रहा वाहन जो कि जबलपुर वेस्ट कलेक्शन मैनेजमेंट का था, उससे बाइक सवार दोनों युवकों की भिड़ंत हो गई जिसमें आशीष कोल उम्र 20 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गईl इस दुर्घटना से गुस्साए लोगों ने अचानक पथराव करना शुरू कर दिया और मार्ग को अवरुद्ध कर दिया जिससे जाम की स्थिति निर्मित हो गई जिसे  मौके पर पहुंचे अपर आयुक्तत राकेश अयाची व निगम अधिकारियों  ने लोगों को समझाइश दी और यातायात को बहाल किया, साथ ही मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की आश्वासन के बाद लोगों को शांत कराया समाचार लिखे जाने तक  स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में रही l

↑
Exit mobile version