Site icon Yashbharat.com

कक्षा 9 वीं व 11 वीं की परीक्षाएं फरवरी में

chhattisgarh education 2017926 15310 26 09 2017

जबलपुर,यभाप्र। माध्यमिक शिक्षा मंडल इस बार 9वीं व 11वीं की लोकल परीक्षाओं को फरवरी माह में ही कराने जा रहा है। हालांकि ये परीक्षाएं बोर्ड परीक्षाओं के साथ होती थी या फिर बाद में। लेकिन इस बार मंडल ने इन परीक्षाओं का कार्यक्रम बना लिया है और फरवरी माह में ही कराने का निर्णय लिया है। दोनों ही कक्षाओं की परीक्षाएं बोर्ड परीक्षाओं से पहले हो जाएंगी। उल्लेखनीय है कि बोर्ड परीक्षाएं इस बार 2 मार्च से शुरू हो रही हैं। ये परीक्षाएं मार्च में ही खत्म हो जाएगी। इससे पहले बोर्ड ने 9वीं व 11 वीं कक्षाओं की परीक्षा कराने का निर्णय लिया है। दोनों ही कक्षाओं की परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू होंगी और 2 मार्च तक चलेंगी। दो मार्च को दोनों ही कक्षाओं का आखिरी प्रश्नपत्र होगा।
छात्राओं को हो सकती है परेशानी: आमतौर से 9 वीं व 11वीं की परीक्षाएं हमेशा बोर्ड परीक्षाओं के साथ या बाद में हुआ करती थी। लेकिन इस बार परीक्षाएं जल्दी हो रही हैं। हालांकि जनवरी तक सभी छात्रों की तैयारी व कोर्स तकरीबन पूरा हो जाता है। लेकिन जो कोर्स बचता है वह फरवरी में पूरा हो जाता है। लेकिन इस बार छात्रों को अधिक मौका नहीं मिलेगा। इसलिए छात्रों को परेशानी हो सकती है।
इसलिए जल्द हो रही हैं परीक्षाएं- अप्रैल माह में लोकसभा के चुनाव संभावित हैं। ऐसे में सभी शिक्षकों व कर्मचारियों की ड्यूटी लोकसभा चुनाव में लगेंगी। इस वजह से परीक्षाएं प्रभावित हो सकती है। इसे देखते हुए इस बार दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं जल्द कराई जा रही हैं। बोर्ड इस बार सभी परीक्षाओं का मुल्यांकन जल्द करने का कार्यक्रम भी जारी करने वाला है। जिससे चुनाव का असर परीक्षाओं पर न पड़े।
9वीं की परीक्षा सुबह 9 से , ग्यारहंवी की दोपहर में
टाइम टेबल और समय शासन ने जारी कर दिया है। इसमें 9वीं की परीक्षा सुबह 9 से 12 बजे और 11वीं की दोपहर 1 से 4 बजे तक आयोजित होंगी। कक्षा 9 वीं के बाद 11 वीं की परीक्षा आयोजित कराने में विद्यालय प्रबंधन को मात्र एक घण्टे का समय मिलेगा। इसी बीच उसे परीक्षाओं की सभी तैयारियां करनी होंगी।
कक्षा 9वीं का टाइम टेबल
12 फरवरी सामाजिक विज्ञान
14 फरवरी विशिष्ठ भाषा, हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, उर्दू
16 फरवरी तृतीय भाषा
20 फरवरी गणित
23 फरवरी विज्ञान
25 फरवरी हिंदी
28 फरवरी अंग्रेजी
&कक्षा 11वीं का टाइम टेबल
12 फरवरी विशिष्ठ हिंदी
13 फरवरी विशिष्ठ भाषा अंग्रेजी
15 फरवरी द्वितीय भाषा सामान्य
16 फरवरी भारतीय संगीत
18 फरवरी इतिहास
21 फरवरी जीव विज्ञान
22 फरवरी बायो टेक्नोलॉजी
23 फरवरी राजनीति शास्त्र
25 फरवरी भूगोल, रसायन शास्त्र
26 फरवरी अर्थशास्त्र
27 फरवरी समाजशास्त्र
28 फरवरी उच्च गणित
2 मार्च विशिष्ठ भाषा उर्दू
मूल शिक्षा विभाग में होगा अध्यापकों का विलय
जबलपुर। राज्य शासन द्वारा पिछले एक साल से राज्य शिक्षा सेवा संवर्ग के तहत संविदा शिक्षक, गुरुजी और अध्यापकों को अलग कैडर देकर प्राथमिक व माध्यमिक शिक्षक बनाने की नीति लागू की जा रही थी। इसे लेकर शिक्षक विरोध कर रहे हैं। राज्य में नई सरकार के गठन के बाद रविवार को अध्यापक संघर्ष समिति के पदाधिकारी मुख्यमंत्री से मिले और उन्हें पीड़ा बताई है। मुख्यमंत्री ने शिक्षक प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि अध्यापकों का विलय मूल शिक्षा विभाग में ही होगा। प्रदेश में 2 लाख 84 हजार अध्यापक हैं जिन्हें इसका फायदा मिलेगा। गौरतलब है कि राज्य शासन ने 1994 में मूल शिक्षक का कैडर खत्म कर दिया लेकिन अध्यापकों को समान कार्य व समान वेतनमान का लाभ नहीं मिल रहा था।

Exit mobile version