Site icon Yashbharat.com

इत्तिफाक या अजूबा, जुड़वा भाईयों को बोर्ड परीक्षा में मिले बराबर अंक

IMG 20180515 WA0072

कटनी/ विजयराघवगढ़ । लाल अवधराज सिंह सरस्वती शिशु विद्यालय में अध्ययनरत झिरिया ग्राम के निवासी देवेश अग्निहोत्री के सुपुत्र गिरीश और हरीश अग्निहोत्री की उम्र के साथ साथ बुद्धि विवेक एवं तन भी एक सा है । और अब इन दोनों के साथ एक अजीब संयोग भी जुड़ गया है।

दोनों जुड़वा बच्चों के कक्षा दसवीं में अंक भी समान आएं हैं। इसे इत्तिफाक कहें या ईश्वरीय चमत्कार लोगों में इसे लेकर चर्चा है।

28,07,2002 को जन्मे, एक ही साथ पले, बढ़े, एक ही साथ पढ़े और अब दोनो के रिजल्ट के अंक भी एक ही बराबर।

संस्था के प्राचार्य कमलेश अग्रहरी ने बताया कि इन बच्चों में ईश्वर की अभिन्न शक्ति प्राप्त है।  ये अलग अलग शरीर से तो है, पर दिल दिमाग एवं कार्य व्यवहार में पूरी समानताएं है । 10 वी कक्षा में बराबर अंक 500 में 463 अंक प्राप्त करना कुदरत का अजीब करिश्मा ही है।
सँयोग भी दिखा अजीब कि दोनों ने एक ही कक्षा में 92,06 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपना व माता पिता के साथ गुरु जनो का मन बढ़ाया है।

बच्चे के साथ माता पिता स्कूल और क्षेत्र के लोगों को भी इसे लेकर काफी हर्ष है।

Exit mobile version