Site icon Yashbharat.com

वरुण देव के जयकारों से गूंज उठी कटाएघाट की वादियां धर्ममय हुआ वातावरण, भजनों में डूबी आस्था,भजनों की स्वर लहरियों में झूमे श्रद्धालु 

Picsart 26 08 09 12 42 28 573

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}

वरुण देव के जयकारों से गूंज उठी कटाएघाट की वादियां धर्ममय हुआ वातावरण, भजनों में डूबी आस्था,भजनों की स्वर लहरियों में झूमे श्रद्धालु

 

कटनी। झूलेलाल चालिहा महोत्सव समिति द्वारा गुरुनानक वार्ड स्थित झूलेलाल मंदिर में आयोजित किए जा रहे झूलेलाल चालिहा महोत्सव की शहर में धूम मची हुई है। प्रतिदिन आयोजित होने वाले इन कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में सिंधी समाज के पुरूष, महिलाएं एवं बच्चे शामिल होकर पुण्यलाभ अर्जित कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज 9 अगस्त रविवार को विविध धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सुबह 9 बजे से कटनी नदी के कटाएघाट तट पर जल देवता की पूजा अर्चना की गई और भजन कीर्तन अखों पल्लव, आरती व दीपदान का आयोजन किया गया। सिंधी भजनों की शानदार एवं मनमोहक प्रस्तुति पर श्रद्धालु झूम उठे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनसमूह उपस्थित रहा और कार्यक्रम का लुत्फ उठाया। कार्यक्रम के दौरान कटाएघाट की वादियां वरुण देव के जयकारों से गूंज उठी। पूरा वातावरण धर्ममय हो गया समाजसेवी संजय खूबचंदानी ने बताया कि इस मौके पर नदी के पावन तट में भजनों की लहरियां व भगवान झूलेलाल के जयकारे गूंजे। बड़ी संख्या में सिंधी समाज सहित अन्य समाज के लोगों की उपस्थिति रही। समाज के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। अंत में स्वल्पाहार के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इनकी रही उपस्थिति त्रिलोकचंद भोजवानी,मोहनलाल बत्रा ,महेश बहलानी,अशोक बेसानी,अमर चेतवानी,नेवंदराम खूबचंदानी,गोविंद सचदेवा

हरीश बहलानी,सुरेश गांधी,बालचंद

चेतवानी,पंकज आहुजा,राजकुमार चेलानी,हेमंत सखानी,बसंत

थारवानी,मनोहरलाल बजाज नानकराम खूबचंदानी,शेरू आसरानी,टेकचंद साहनी,सुरेश बजाज, धन्य कुमार गांधी,हितेश राजपाल,अजित केसवानी,वीरेंद्र लालवानी,मदन सेवलानी,राजेश खूबचंदानी,राकेश चाँदवानी,कालू तनवानी,राजेश आहुजा,रवि मोटवानी,राजकुमार खीयानी,मनोहर उधवानी,मेंघराज खूबचंदानी ,सुबोध जैन,अमृत तनवानी,प्रेम जसूजा राजेश रोहरा,राजेश बनवारी,सुशील जसूजा, गोप मोटवानी,गौतम गैलानी,संजय खूबचंदानी,मोनी जेसवानी,शशि रतनानी, राजा केवलानी,संदीप माखीजा,गुलाब आहूजा,सुरेश भाटिया,रितेश सागर,एवं सिंधी भवरण ग्रुप,सुहिंडा सिंधी ग्रुप एवं सुपर ग्रुप के सभी सदस्य व गणमान्य नागरिक आदि उपस्थित रहे

Exit mobile version