आज़ादी के जश्न में सराबोर नजर आया कटाये घाट, वरुण देव के जयकारों की गूंज,झूलेलाल चालिहा महोत्सव कटाई घाट के पूजन अंतिम दिवस मैं लोगो की भारी भीड़ उमड़ी,धर्ममय हुआ वातावरण, भजनों में डूबी आस्था,भजनों की स्वर लहरियों में झूमे श्रद्धालु
आज़ादी के जश्न में सराबोर नजर आया कटाये घाट, वरुण देव के जयकारों की गूंज,झूलेलाल चालिहा महोत्सव कटाई घाट के पूजन अंतिम दिवस मैं लोगो की भारी भीड़ उमड़ी,धर्ममय हुआ वातावरण, भजनों में डूबी आस्था,भजनों की स्वर लहरियों में झूमे श्रद्धालु
कटनी। झूलेलाल चालिहा महोत्सव समिति द्वारा गुरुनानक वार्ड स्थित झूलेलाल मंदिर में आयोजित किए जा रहे झूलेलाल चालिहा महोत्सव के कटाई घाट के पूजन अंतिम दिवस मैं आज रविवार को कटनी नदी के कटाये घाट का नजारा बदला-बदला नजर आया। आजादी की 80वी सालगिरह के मौके पर कटाये घाट को तिरंगे से सजाया गया था। कार्यक्रम में आज बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी। आलम यह था कि यहां पैर रखने तक कि जगह नहीं थी। लोगों ने उत्साह के साथ कार्यक्रम में सम्मिलित होकर पुण्यलाभ अर्जित किया कटाये घाट में आज 16 अगस्त रविवार को विविध धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सुबह 9 बजे से कटनी नदी के कटाएघाट तट पर जल देवता की पूजा अर्चना की गई और भजन कीर्तन अखों पल्लव, आरती व दीपदान का आयोजन किया गया। सिंधी भजनों की शानदार एवं मनमोहक प्रस्तुति पर श्रद्धालु झूम उठे। कार्यक्रम में माधव नगर कटनी से भी बड़ी संख्या में जनसमूह उपस्थित रहा और कार्यक्रम का लुत्फ उठाया। कार्यक्रम के दौरान कटाएघाट की वादियां वरुण देव के जयकारों से गूंज उठी। पूरा वातावरण धर्ममय हो गया समाजसेवी संजय खूबचंदानी ने बताया कि इस अवसर पर इंदौर से पधारे संत श्री गुरमुख दास जी ने भी भगवान श्री झूलेलाल जी का भी वख्यान किया एवं नदी के पावन तट में भजनों की लहरियां व भगवान झूलेलाल के जयकारे गूंजे। बड़ी संख्या में सिंधी समाज सहित अन्य समाज के लोगों की उपस्थिति रही। समाज के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। अंत में स्वल्पाहार के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। आज कार्यक्रम की खास बात यह रही कि बड़ी तादात में सभी वर्गों के लोगों की मौजूदगी रही। उन्होंने आयोजन की जमकर सराहना की।
इनकी रही उपस्थिति
त्रिलोकचंद भोजवानी, मोहनलाल बत्रा, शांति नगर पूज्य सिंधी सेंट्रल के अध्यक्ष अशोक चेलानी, ठाकुरदास रंगलानी, महेश बहलानी, अशोक बेसानी,अमर चेतवानी, नेवंदराम खूबचंदानी, पूर्व केडीए अध्यक्ष पीताम्बर टोपनानी, पूर्व पार्षद राजकुमार माखीजा, जेराम दास पंजवानी,वैदिक पंचायत अध्यक्ष नंदलाल टहलरामानी, हरीश बहलानी,सुरेश गांधी, बालचंद चेतवानी, ,डॉ जीडी लालवानी,राजकुमार चेलानी, हेमंत सखानी, बसंत थारवानी, नानकराम खूबचंदानी, सुरेश बजाज, धन्य कुमार गांधी, अशोक बजाज,प्रेम बत्रा,मूलचंद ठारवानी,संतोष कुमार आहुजा,अजित केसवानी, वीरेंद्र लालवानी, मदन सेवलानी,राजेश खूबचंदानी, राजेश आहुजा, रवि मोटवानी,राजकुमार खीयानी,मनोहर उधवानी, राजेश बनवारी, संजय खूबचंदानी,मोनी जेसवानी, शशि रतनानी,गायक आकाश व गायक नरेश चंदानी, संदीप माखीजा, पा गोविंद चावला,हरीश पंजवानी,अमृत सेवलानी,महेश
रावलानी,गुलशन आसवानी कौशल कटारिया,अमर पंजवानी,महेश रोहरा,एवं सिंधी भवरण ग्रुप, सुहिंडा सिंधी ग्रुप एवं सुपर ग्रुप के सभी सदस्य व गणमान्य नागरिक आदि उपस्थित रहे।








