बिछिया में नवांकुर सखियों ने बरसते पानी में हरियाली यात्रा निकालकर दिया पर्यावरण का संदेश

IMG 20260816 WA0008

बिछिया में नवांकुर सखियों ने बरसते पानी में हरियाली यात्रा निकालकर दिया पर्यावरण का संदे

कटनी -मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड कटनी के सेक्टर हीरापुर कौड़ियाअंतर्गत ग्राम बिछिया में नवांकुर संस्था साध्वी जनकल्याण समिति द्वारा नवांकुर सखी हरियाली यात्रा का आयोजन किया गया। आयोजन का शुभारंभ नवांकुर सखियों द्वारा ग्राम के रंगमंच में भजन गायन से किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नितिन पांडेय मंडल अध्यक्ष, विशिष्ट अतिथि विकासखंड समन्वयक बालमुकुंद मिश्र, ग्राम सरपंच प्रतिनिधि अनिल पटेल, आर एल चौधरी अध्यक्ष बारडोली वेलफेयर सोसाइटी उपस्थित रहे।ब्लॉक समन्वयक बालमुकुंद मिश्र ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। इस यात्रा का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाकर अधिक से अधिक पौधारोपण करना है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नितिन पांडेय

ने कहा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में जन अभियान परिषद की यह पहल सराहनीय है इसमें प्रत्येक नवांकुर सखी को एक पौधा उपहार में देकर उसे सुरक्षित स्थान पर रोपित करके उसकी देखरेख करके पेड़ बनने तक सुरक्षित रखना है।

कार्यक्रम में पौधारोपण करके पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। अंत में नवांकुर सखियों ने कलश और पौधों के साथ बरसते पानी में बैंड बाजों की धुन के साथ हरियाली यात्रा निकालकर ग्राम भ्रमण किया और पर्यावरण संरक्षण के नारे लगाकर आम जन को जागरूक किया। इस आयोजन में कार्यक्रम संयोजक नवांकुर संस्था साध्वी जन कल्याण समिति की अध्यक्ष साध्वी निगम, सदस्य प्रिया रॉय ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति बिछिया के अध्यक्ष विजय यादव, सचिव अशोक यादव, के साथ-साथ भनपुरा नंबर 1 से समिति अध्यक्ष राधा विश्वकर्मा, सचिव राजकुमारी चौधरी, हिरवारा से समिति सदस्य आशा बर्मन, सरस्वाही से समिति अध्यक्ष संत कुमार सेन सचिव सौरभ विश्कर्मा नगर विकास प्रस्फुटन समिति के प्रतिनिधि के रूप में अभिषेक मिश्रा, रोशनी कुशवाहा, शिवकुमार चौधरी, माया गुप्ता का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में सेक्टर की नवांकुर सखियों के साथ ग्राम बड़ी संख्या में ग्राम की ग्राम वासियों की उपस्थिति रही