स्वच्छता नियमों की अनदेखी पर निगम सख्त, 6,500 रूपये का स्पॉट फाइन,सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट बायलॉज के उल्लंघन पर निगम की कार्रवाई, प्रतिष्ठान संचालकों को दी समझाइश

स्वच्छता नियमों की अनदेखी पर निगम सख्त, 6,500 रूपये का स्पॉट फाइन,सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट बायलॉज के उल्लंघन पर निगम की कार्रवाई, प्रतिष्ठान संचालकों को दी समझाइ

 

कटनी  – स्वच्छ एवं सुंदर शहर और स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर प्रदर्शन के उद्देश्य से नगर पालिक निगम कटनी द्वारा स्वच्छता नियमों के पालन को लेकर प्रवर्तन कार्रवाई लगातार जारी है। निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार के निर्देश पर शुक्रवार शाम स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में निरीक्षण कर नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कुल 6 हजार 500 रुपये का स्पॉट फाइन लगाया।

वार्ड 14 एवं 42 में कार्रवाई

स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी ने बताया कि वार्ड क्रमांक 14 एवं 42 के व्यावसायिक क्षेत्रों में दुकानों, होटलों एवं अन्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। अमानक पॉलीथिन के उपयोग पर छह प्रतिष्ठानों से 3 हजार रुपये, सार्वजनिक स्थल पर निर्माण सामग्री रखकर गंदगी फैलाने पर 500 रुपये तथा गीले-सूखे कचरे के पृथक्करण के लिए डस्टबिन नहीं रखने और सार्वजनिक मार्ग पर कचरा फैलाने पर 3 हजार रुपये का स्पॉट फाइन वसूला गया।

नियम पालन की दी समझाइश

निगम टीम ने संबंधितों को अमानक पॉलीथिन का उपयोग नहीं करने, गीले एवं सूखे कचरे के लिए अलग-अलग डस्टबिन रखने तथा सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी नहीं फैलाने की समझाइश दी। निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया कि स्वच्छता नियमों के उल्लंघन पर स्पॉट फाइन की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

 

Exit mobile version