कॉम्बिंग गश्त में कटनी पुलिस की सख्ती, 111 आरोपी पकड़े 11 स्थायी और 33 गिरफ्तारी वारंटी गिरफ्तार, 88 से अधिक बदमाशों की हुई चेकिंग; अवैध शराब और नशे में वाहन चलाने वालों पर भी कार्रवाई
कॉम्बिंग गश्त में कटनी पुलिस की सख्ती, 111 आरोपी पकड़े
11 स्थायी और 33 गिरफ्तारी वारंटी गिरफ्तार, 88 से अधिक बदमाशों की हुई चेकिंग; अवैध शराब और नशे में वाहन चलाने वालों पर भी कार्रवा
कटनी। पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य के मार्गदर्शन में कटनी पुलिस ने विशेष कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाकर अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ व्यापक कार्रवाई की। अभियान के दौरान पुलिस ने कुल 111 आरोपियों को पकड़ा, जिनमें 11 स्थायी वारंटी और 33 गिरफ्तारी वारंटी शामिल हैं।
कॉम्बिंग गश्त के दौरान पुलिस टीमों ने अपराधियों के ठिकानों पर दबिश देकर 34 गुंडा बदमाशों और 33 निगरानी बदमाशों की चेकिंग की। इसके अलावा जिला बदर किए गए 2 बदमाशों को भी चेक किया गया। रात्रिकालीन गश्त के दौरान आने-जाने वाले 34 मुसाफिरों की जांच कर उनका रजिस्टर में इंद्राज किया गया।
अवैध शराब पर भी कार्रवाई
अवैध शराब के परिवहन एवं विक्रय तथा सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन पर रोक लगाने के लिए चलाए गए अभियान में आबकारी एक्ट के तहत 8 प्रकरण दर्ज किए गए। वहीं शराब पीकर वाहन चलाने वाले 2 वाहन चालकों के खिलाफ धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने जुआ एक्ट के तहत भी एक प्रकरण दर्ज किया।
वारंट और समंस की तामीली
अभियान के दौरान पुलिस ने न्यायालय से जारी 31 जमानती वारंट तथा 36 समंस की तामीली भी की। पुलिस की इस कार्रवाई से लंबे समय से फरार वारंटियों और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों में हड़कंप की स्थिति रही।
शांति व्यवस्था बनाए रखने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
परिशांति भंग करने की आशंका पाए जाने पर 5 आरोपियों के खिलाफ धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई। वहीं शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से 53 व्यक्तियों के खिलाफ धारा 126, 135 बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कॉम्बिंग गश्त का उद्देश्य अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण, वारंटियों की गिरफ्तारी, अवैध गतिविधियों पर अंकुश तथा जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना है। कटनी पुलिस द्वारा इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रखने की बात कही गई है।