इंदरगढ़ में दीवार से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत एक घायल
दतिया। इंदरगढ़ में शादी समारोह में हिस्सा लेकर लौट रहे तीन युवक दुर्घटना के शिकार हो गए। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस वक्त हुआ जब बाइक पर सवार तीनों युवक एक मकान की दीवार से टकरा गए।
टकराने से 20 साल के टिंकू पिता कालीचरण प्रजापति और अंकित पिता छोटू कुशवाह की मौत हो गई और मोनू पिता ज्ञानसिंह झा घायल हो गया। मोनू को इलाज के लिए ग्वालियर रैफर किया गया है। घटना रात 2 बजे कामद रोड पर हुई।

